6 पुलिसकर्मी के परिवारों को आर्थिक सहायता भेंट की:1 लाख 38 हजार का चेक दिया, एसपी बोले – झुंझुनूं पुलिस उनके परिवार के लिए समर्पित
6 पुलिसकर्मी के परिवारों को आर्थिक सहायता भेंट की:1 लाख 38 हजार का चेक दिया, एसपी बोले - झुंझुनूं पुलिस उनके परिवार के लिए समर्पित
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस की ओर से सोमवार को 6 मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को आर्थिक सहायता की गई। एसपी शरद चौधरी ने सभी के परिवारों को 1 लाख 38 हजार रूपए का चेक भेंट किया।
एसपी ने बताया कि झुंझुनूं पुलिस के कर्मचारी हैड कांस्टेबल विनोद कुमार खींची, कांस्टेबल जगराम, सुनील कुमार, महेन्द्र सिंह और दिलीप कुमार का पूर्व में अचानक देहांत हो गया था। जिला पुलिस कल्याण समिति कोष से प्रत्येक के परिवार को एक लाख 38 हजार के चेक भेंट कर आर्थिक सहायता की गई है।
इसके अलावा मण्डावा थाना स्टाफ द्वारा कांस्टेबल विनोद खींची के परिवार को 1 लाख 39200 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। हैड कांस्टेबल विनोद खींची की जुलाई 2024 में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। एसपी ने कहा कि झुंझुनूं पुलिस मृतक जवानों के परिवार के साथ है। पुलिस कल्याण कोष उनके लिए परिवारों के लिए समर्पित है।
उन्होंने बताया कि यह राशि हर महीने पुलिसकर्मियों की सैलरी से एकत्रित की जाती है। ड्यूटी पर कार्यरत के जवान के देहांत पर उनके परिवारजनों को भेंट की जाती है। हर पुलिसकर्मी के परिवार को 5 लाख रुपए दिए जाते है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2045771

