[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे के बुकिंग बाबू ने किया दो करोड़ का गबन:पता लगने पर रेलवे वाणिज्य निरीक्षक ने दर्ज करवाया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे के बुकिंग बाबू ने किया दो करोड़ का गबन:पता लगने पर रेलवे वाणिज्य निरीक्षक ने दर्ज करवाया मामला

रेलवे के बुकिंग बाबू ने किया दो करोड़ का गबन:पता लगने पर रेलवे वाणिज्य निरीक्षक ने दर्ज करवाया मामला

चूरू : रेलवे टिकटों से प्राप्त राजस्व को बैंक में जमा करवाकर प्राप्त रसीद में कांट-छांट कर बुकिंग लिपिक द्वारा 2 करोड़ से अधिक राशि के गबन करने का मामला सामने आया है। गबन का पता चलने पर रेलवे वाणिज्य निरीक्षक बीकानेर जितेन्द्र व्यास ने रतनगढ़ जीआरपी थाना में मामला दर्ज करवाया है।

मामले की जांच कर रहे रतनगढ़ थाना के जीआरपी इंचार्ज भगवान सिहं मीणा ने बताया कि सीकर जिले के दातारामगढ़ के गांव हर्ष निवासी रवि कुमार दो अप्रैल 2023 से सरदारशहर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य बुकिंग लिपिक पद पर कार्यरत है। सरदारशहर रेलवे स्टेशन की दैनिक आय रवि कुमार द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की सरदारशहर शाखा में जमा करवाई जाती रही है। इसी दौरान रवि कुमार ने बदनियत से कम राशि बैंक में जमा कराई। आरोपी बैंक से मिली रसीद में कांट-छांट कर अंकों व शब्दों में लिखी गई राशि को दैनिक वास्तविक आय के बराबर अंकित कर उक्त रसीद को रोकड़ प्रेषण पत्र के साथ जोड़कर मंडल रेल रोकड़ कार्यालय में भेज देता था। घटना का पता चलने पर सरदारशहर बैंक शाखा में जाकर प्राप्त रसीदों से मिलान किया। तब पता चला कि बुकिंग लिपिक द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में खजाना प्रेषण पत्रों में अंकों व शब्दों में लिखी राशि में हेराफेरी व कांट-छांट करते हुए लगभग दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि का गबन किया गया है।

रवि कुमार 23 सितंबर की दोपहर बैंक में कैश जमा करवाने के बाद ड्यूटी से गैरमौजूद है। जीआरपी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जीआरपी थानाधिकारी भगवानसिंह मीणा कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet