[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंडर 19 छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता गोठड़ा ने जीती, जिले की टीम में चयन होने पर छात्राओं का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंडर 19 छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता गोठड़ा ने जीती, जिले की टीम में चयन होने पर छात्राओं का किया सम्मान

अंडर 19 छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता गोठड़ा ने जीती, जिले की टीम में चयन होने पर छात्राओं का किया सम्मान

खेतड़ी नगर : गुढा पब्लिक स्कूल सिरोही के खेल मैदान में चल रही 68वीं अंडर 17 व 19 छात्रा जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गोठड़ा की शहीद धर्मपाल सैनी राउमावि की छात्राओं ने अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। टीम प्रभारी शबनम सैयद ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच अंडर 19 छात्रा शहीद धर्मपाल सैनी राउमावि गोठड़ा व राउमावि नांगलिया नाथूसर श्रीमाधोपुर के बीच खेला गया। गोठड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। नांगलिया नाथूसर की टीम ने पहले बलेबाजी करते हुए 12 औवर में 75 रन बनाए, जबाव में गोठड़ा की टीम ने 9 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया । गोठड़ा की कनिष्का ने एक, दीपिका ने 2 व टीम कप्तान निर्जला ने 3 विकेट लिए। शबनम सैयद ने बताया कि टीम की आठ छात्राओं का जिले की टीम में निर्जला सैनी, कनिष्का, दीपिका, पूजा कुमारी, सपना, सारिका, लक्ष्मी व दीपा का चयन हुआ। प्रतियोगिता जीत कर लोटी टीम का स्कूल में माला पहनाकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet