[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा उपचुनाव के रण में उतरे राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एम.डी. चोपदार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधानसभा उपचुनाव के रण में उतरे राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एम.डी. चोपदार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मिलकर झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से टिकट की मांग की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एम.डी. चोपदार ने आज जयपुर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की और झुंझुनूं विधानसभा के उपचुनाव के संदर्भ में विस्तृत राजनीतिक चर्चा की एवं झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से टीकाराम जूली को अवगत करवाया।

चोपदार ने जूली के सामने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुये कहा कि झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से अल्पसंख्यक समुदाय के किसी भी व्यक्ति को आजादी से लेकर आज तक प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया गया है जबकि अल्पसंख्यक समाज सदैव कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है। अब समय आ गया है कि अल्पसंख्यक समाज को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाये।

चोपदार ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी हित में कार्य कर रहे है और 36 बिरादरी के सुख-दुःख में सदैव साथ रहते है। झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच उन्होंने समाजसेवी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और सर्व समाज के साथ उनके अच्छे संबंध है। राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन के पद की जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दी है उसको भी वे बखूबी निभा रहे है और दिन-रात मेहनत कर राजस्थान भर में अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ने का कार्य उन्होंने किया है। इसलिये झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से वे कांग्रेस के उपयुक्त उम्मीदवार साबित होंगे।

चोपदार ने कहा कि वे अतिशीघ्र ही प्रदेश के प्रभारी, वरिष्ठ नेताओं एवं आलाकमान से मुलाकात करके भी झुंझुनूं विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet