सीकर में मेडिकल स्टोर से चांदी के सिक्के चोरी:गल्ले में रखे कैश भी ले गया; ताले टूटे देखे तो पता चला
सीकर में मेडिकल स्टोर से चांदी के सिक्के चोरी:गल्ले में रखे कैश भी ले गया; ताले टूटे देखे तो पता चला
सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में मेडिकल स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है। सुबह जब मालिक दुकान खोलने के लिए आए तो उन्हें चोरी का पता चला। फिलहाल अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रवण कुमार ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि एसके कॉलेज की सामने वाली गली में शनि मंदिर के पास कालेर मेडिकल स्टोर के नाम से उनकी दुकान है। जिसे वह रात को 8 बजे बंद करके चले गए थे। सुबह 6:30 के करीब दुकान पर आए तो ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने एसके अस्पताल चौकी में चोरी की सूचना दी।
पुलिस की मौजूदगी में जब उन्होंने दुकान के अंदर देखा तो गल्ले में रखे करीब 14 हजार रुपए, 11 चांदी के सिक्के सहित अन्य डॉक्युमेंट गायब मिले। इसके बाद जब उन्होंने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। तो देखा कि सुबह 4:30 से 5:00 के बीच एक लड़का जाकर दुकान का ताला तोड़कर गल्ला ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045494

