[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संग्रहालय परिदर्शन एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संग्रहालय परिदर्शन एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता संपन्न

संग्रहालय परिदर्शन एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता संपन्न

खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन खेतड़ी में मूल्य शिक्षा प्रसार एवं संवर्धन कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र एवं उनके प्रेरणादायी विचारों से परिचय कराने के लिए हुई अजीत विवेक संग्रहालय परिदर्शन एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का समापन हो गया। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में हुए आयोजन में खेतड़ी, नीमकाथाना, झुंझुनूं ब्लॉक के 68 स्कूलों के 8वीं से 10वीं तक के 1025 विद्यार्थियों को अजीत विवेक संग्रहालय का निशुल्क परिदर्शन कराया गया। उन्हें संग्रहालय पर बना वृत्तचित्र भी दिखाया गया।

प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता के द्वारा बच्चों की निरीक्षण शक्ति परखी गई। कार्यक्रम अनुराग दादू न्यूवो फाउंडेशन गुड़गांव के सौजन्य से सीएसआर के तहत हुआ। खेतड़ी मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज, स्वामी योगयुक्तानंद, स्वामी प्रशांतानंद, स्वामी शुभगानंद, बक्शी राम सोनगरा, राजेंद्र यादव, रामस्वरूप महरानिया, प्रवीण, नीरज, यश, सुरेश भावरिया, राजेश कुमावत, चंद्र मोहन, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles