बेटे की रील के बाद डिप्टी सीएम पर उठे सवाल:बैरवा बोले- पीएम ने मुझे डिप्टी सीएम बनाया तो बेटे को बड़े लोगों के बच्चों ने साथ बैठाया
बेटे की रील के बाद डिप्टी सीएम पर उठे सवाल:बैरवा बोले- पीएम ने मुझे डिप्टी सीएम बनाया तो बेटे को बड़े लोगों के बच्चों ने साथ बैठाया
जयपुर : सोशल मीडिया पर बेटे की रील वायरल होने के बाद उठे सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा है कि मेरे बेटे का कोई दोष नहीं, कोई नियम नहीं टूटा है। मेरा बच्चा अभी सीनियर स्कूल में पढ़ता है। उसके साथ स्कूल के बच्चे आपस में दोस्त हैं। मैं तो प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे व्यक्ति को उप मुख्यमंत्री बनाया।
उप मुख्यमंत्री बनाने के बाद मेरे बेटे को अगर कोई बाहरी पैसे वाले लोग अपनी गाड़ी में बैठाते हैं। उसको भी अच्छी गाड़ी देखने का मौका मिला है। अभी बच्चा है, वह 18 साल का नहीं हुआ। मेरे बच्चे को भी बैठाया, तो मैं तो पीएम का धन्यवाद देता हूं। आज मेरे बच्चे को भी पूछने लग रहे हैं, जब मुझे उप मुख्यमंत्री बनाया।
यातायात नियमों की कोई धज्जियां कहीं नहीं उड़ी। मेरे बच्चे की सुरक्षा के लिए मेरी गाड़ी पीछे चल रही थी। एस्कॉर्ट नहीं कर रही थी। लोगों को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। मैं मेरे बच्चे व बच्चों को कोई दोष नहीं देता हूं। बच्चे स्कूल के दोस्तों के साथ थे। इसमें ऐसी कोई बात नहीं। मेरे बेटे को लेकर कांग्रेस वालों ने अभियान चलाया है। मेरे बेटे के कारण पार्टी का कोई अहित नहीं हो इसलिए बच्चे द्वारा गाड़ी चलाने की घटना के लिए मैं खेद प्रकट करता है। मैं समझा दूंगा कि वह आगे से ऐसा नहीं करे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044937

