खेतड़ी और गोठड़ा में घरेलू सिलेंडर को व्यावसायिक उपयोग में लेने पर कार्रवाई
खेतड़ी और गोठड़ा में घरेलू सिलेंडर को व्यावसायिक उपयोग में लेने पर कार्रवाई
खेतड़ी : खेतड़ी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त खाद्य आयुक्त के आदेश पर नीमकाथाना कलेक्टर द्वारा गठित जांच दल ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ खेतड़ी शहर व गोठड़ा में कार्यवाही की। दल में खेतड़ी डीएसपी जुल्फिकार अली, तहसीलदार नीलम राज बांसीवाल, नायब तहसीलदार पदम सिंह मीणा, कार्यवाहक प्रवर्तन निरीक्षक शामिल हैं। इस दल ने निजामपुर मोड़ खेतड़ी व सिंघाना रोड गोठड़ा में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की। इसकी रिपोर्ट जिला रसद अधिकारी नीमकाथाना को दी गई। साथ ही संबंधित को घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग नहीं करने के लिए पाबंद भी किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043020


