[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने उत्साह के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने उत्साह के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में लिया भाग

विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने उत्साह के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में लिया भाग

चूरू : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. शरद कुमार व्यास के निर्देशानुसार मंगलवार को विधिक सेवा दिवस 2024 के अवसर पर विशेष रूप से सक्षम बच्चों में एवं समाज में उनके प्रति जागृति के क्रम में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चूरू रेणु सिंगला ने बताया कि खेलकूद गतिविधियों के जरिए विधिक चेतना अभियान 2024 के क्रम में शिक्षा विभाग, चूरू के सहयोग से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेल स्टेडियम, चूरू में किया गया। उन्होंन बताया कि समूह प्रतियोगिता में कबड्डी, बोसी बॉल तथा एकल प्रतियोगिता में लंबी कूद, शॉटपुट, बेडमिन्टन, कैरम, चैस, टेबल टेनिस व पेंटिग-चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में चूरू जिले के 8 से 18 वर्ष आयु के विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने भाग लिया। जिला स्तर पर प्रथम रहने वाले प्रतिभागी संभाग स्तर पर भाग लेंगे। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम बच्चों में एवं समाज में उनके प्रति जागृति पैदा कर उनमें सकारात्मक भावना का विकास किया जाना है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चूरू रेणु सिंगला ने बताया कि हार या जीत में फर्क महसूस न करते हुये खेल को खेल भावना से खुशी-खुशी खेलना चाहिये। इस दौरान बच्चों को उनके अधिकारों एवं उनके लिये बने विशेष कानूनों की जानकारी भी प्रदान की गई। बेडमिंटन में अनिल, कैरम में अमित पारीक, चैस में सिद्धार्थ, पेंटिंग में आईना मेघवाल, बॉसीबॉल में पूजा, शॉटपुट में इब्राहिम, लम्बी कूद में नारायण नाई प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी में साहिल, दलीप, पंकज, निक्षित, विकास, सुनिल, रामदेव की टीम विजेता रही। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हवासिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) माध्यमिक रामूराम बुन्देला तथा मधुर स्पेशल शिक्षण संस्थान की अंजू नेहरा का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं में विशेष शिक्षक प्रिया, देवेन्द्र, महावीर, कमल, नरेश, अजय कुमार, रेणु, मनीष कुमार, धीरज कुमार तथा शारीरिक शिक्षक ओम सिंह व मंजू ने सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62