[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरी सब्जियों और मोटे अनाज में पर्याप्त पोषण : ज्योति वर्मा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हरी सब्जियों और मोटे अनाज में पर्याप्त पोषण : ज्योति वर्मा

हरी सब्जियों और मोटे अनाज में पर्याप्त पोषण : ज्योति वर्मा

चूरू : ग्राम पंचायत बालरासर आथूणा में मंगलवार को पोषण मेले का आयोजन कर महिलाओं को मोटे अनाज व हरी सब्जियों के पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवराज सिंह के निर्देशानुसार महिला पर्यवेक्षक ज्योति वर्मा के नेतृत्व में मोटे अनाज, हरी सब्जियोंं, फलों की रंगोली बनाकर इनका महत्व बताया गया। महिला पर्यवेक्षक ज्योति वर्मा ने कहा कि हमें यह मिथक तोड़ना होगा कि केवल महंगे फल और ड्राईफ्रूट ही हमें पोषण दे सकते हैं। स्थानीय हरी सब्जियों और मोटे अनाज का उपयोग कर हम स्वस्थ रह सकते हैं। हमारी हरी सब्जियों को सुखाकर बनाई जाने वाली सब्जियां किसी मेवे से कम नहीं है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जियों, मोटे अनाज के साथ-साथ दिनचर्या में किए जाने वाले सुधार के बारे में जानकारी दी। इस दौरान गर्भवती माताओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्रासन्न एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों के ओलम्पिक खेल करवाये गये। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाये गये। उपस्थित महिलाओं की विभिन्न रैसिपी प्रदर्शित की गई। मेले में जसरासर सैक्टर की समस्त आंगनबाडी कार्यकर्ता, एएनएम सुमन, सरपंच श्योराम कडवासरा, ब्लॉक समन्वयक मन्जू कुमारी जाट, कनिष्ठ सहायक राजपाल व गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62