[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जहां तीन लोगों का शिकार किया, वहीं 2 लेपर्ड पकड़े:उदयपुर में आदमखोर को पकड़ने के लिए बुलाई गई थी आर्मी, 5 दिन से थी तलाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जहां तीन लोगों का शिकार किया, वहीं 2 लेपर्ड पकड़े:उदयपुर में आदमखोर को पकड़ने के लिए बुलाई गई थी आर्मी, 5 दिन से थी तलाश

जहां तीन लोगों का शिकार किया, वहीं 2 लेपर्ड पकड़े:उदयपुर में आदमखोर को पकड़ने के लिए बुलाई गई थी आर्मी, 5 दिन से थी तलाश

उदयपुर : उदयपुर से 45 किमी दूर गोगुंदा ग्राम पंचायत में 2 लेपर्ड को पकड़ लिया गया है। दरअसल, गोगुंदा की छाली ग्राम पंचायत के तीन गांवों में लेपर्ड ने 2 दिन में 5 किलोमीटर के दायरे में 3 लोगों को मार डाला था। इससे पूरे इलाके में दहशत थी। वन विभाग और आर्मी की टीम लेपर्ड की तलाश में जुटी थी। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि ये दोनों लेपर्ड वही हैं, जिन्होंने लोगों को मारा था।

गोगुंदा एसडीएम नरेश सोनी ने बताया- पंचायत के उमरिया गांव में सोमवार देर रात वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में 2 लेपर्ड कैद हो चुके हैं। पिंजरे में मांस और मछली की गंध वाला पानी रखा गया था। इसे खाने के लिए लेपर्ड पिंजरे में घुसे और कैद हो गए। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

पिंजरों में कैद हुए 2 लेपर्ड में एक है बूढ़ा मुख्य वन संरक्षक सुनील छिद्री ने बताया कि सोमवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच 2 अलग पिंजरों में 2 लेपर्ड कैद हुए हैं। इनमें एक बूढ़ा लेपर्ड है, जिसके केनाइन दांत (लंबे-नुकीले दांत) नहीं है। सामान्यत लेपर्ड में 4 केनाइन दांत होते हैं, इनमें 2 उपर और 2 नीचे होते हैं। इसी से लेपर्ड अपना प्राकृतिक शिकार करते हैं। पकड़े गये बूढ़े लेपर्ड के दांत नहीं होने ये अपना प्राकृतिक शिकार नहीं कर पा रहा था। इसके लिए इंसानों पर अटैक करना आसान था। इसलिए संभावना है कि जो 3 लोगों को मारा गया है, वह इसी बूढ़े लेपर्ड ने मारा है। हालांकि इसे लेकर हमारी टीम कई पहलुओं पर एनालिसिस कर रही है। जिसके बाद ही स्पष्ट रूप से पुष्टि हो पाएगी।

लेपर्ड पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और वन विभाग की टीम का आभार जताया है।
लेपर्ड पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और वन विभाग की टीम का आभार जताया है।

उमरिया गांव में 6 पिंजरे लगाए गए उमरिया गांव में 20 सितंबर को लेपर्ड ने 50 वर्षीय महिला हमेरी भील को मार डाला था। वन विभाग ने घटना के बाद यहां से लेपर्ड के पगमार्क लिए थे। यहां उसी दिन अलग-अलग जगह 3 पिंजरे लगाए गए थे। रेस्क्यू टीम को निगरानी के दौरान यहां लगातार 2 दिन तक लेपर्ड का मूवमेंट दिखाई दिया।

लेपर्ड 22 सितंबर को पिंजरे के आसपास भी नजर आया, लेकिन पिंजरे में नहीं घुसा। ऐसे में वन विभाग को उम्मीद थी कि यहां लेपर्ड का ज्यादा मूवमेंट है तो वह पिंजरे में जरूर कैद होगा। 3 पिंजरे और लगाए गए। इसके बाद 23 सितंबर को देर रात 2 लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गए।

उमरिया में ही क्यों पकड़े गए 2 लेपर्ड उमरिया गांव में 20 सितंबर को लेपर्ड ने महिला हमेरी भील पर हमला कर उसे मार डाला था। वन विभाग ने घटना के बाद यहां से लेपर्ड के पगमार्क लिए थे। यहां उसी दिन अलग-अलग जगह 3 पिंजरे लगाए गए थे। रेस्क्यू टीम को निगरानी के दौरान यहां लगातार 2 दिन तक लेपर्ड का मूवमेंट दिखाई दिया। लेपर्ड 22 सितंबर को पिंजरे के आसपास भी नजर आया, लेकिन पिंजरे में नहीं घुसा। ऐसे में वन विभाग को संभावना थी कि यहां लेपर्ड का ज्यादा मूवमेंट है तो वह पिंजरे में जरूर कैद होगा। ऐसे में 3 और पिंजरे लगाए गए। जिसके बाद 23 सितंबर की देर रात को 2 लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गए।

उदयपुर के गोगुंदा में 60 से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी आदमखोर लेपर्ड को तलाशने में जुटे थे।
उदयपुर के गोगुंदा में 60 से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी आदमखोर लेपर्ड को तलाशने में जुटे थे।

60 से ज्यादा कर्मचारी तलाश में जुटे थे गोगुंदा में 5 दिन से 7 टीमों में 60 से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी रात-दिन आदमखोर लेपर्ड को तलाशने में जुटे थे। इनमें वन विभाग की सिरोही, राजसमंद, जोधपुर, उदयपुर और स्थानीय गोगुंदा की रेस्क्यू टीम शामिल रही। इसके अलावा आर्मी की टीम और उदयपुर से वाइल्ड लाइफ की एक अलग टीम सर्च ऑपरेशन में लगी रही। राजसमंद से 1 और जोधपुर से 2 शूटर लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने के लिए फील्ड में तैनात किया।

छाली ग्राम पंचायत को कंट्रोल रूम तब्दील कर दिया। डीएफओ अजय चित्तौड़ा, गोगुंदा एसडीएम नरेश सोनी, सायरा तहसीलदार कैलाश इडानिया बैठकर पूरी मॉनिटरिंग करते रहे। जंगल में लेपर्ड की लोकेशन मिलने पर कंट्रोल रूम में संदेश आता और तुरंत रेस्क्यू टीम को उस लोकेशन पर भेजा जाता। ग्रामीणों ने भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम का सहयोग किया।

लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने के लिए फील्ड में तीन शूटर तैनात किए गए थे।
लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने के लिए फील्ड में तीन शूटर तैनात किए गए थे।

ड्रोन कैमरों और नाइट विजन दूरबीन से निगरानी लेपर्ड को जंगल में ढूंढने के लिए वन विभाग ने कई तरह के संसाधनों का सहारा लिया। 2 ड्रोन कैमरे से जंगल में लेपर्ड की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश होती रही। 23 ट्रैप कैमरों से निगरानी की जा रही थी। रात में नाइट विजन दूरबीन से लेपर्ड को दूर तक जंगल में तलाशा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet