लोक परिवहन बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी:गंभीर घायल हुए युवक, रींगस से पलसाना जा रहा था
लोक परिवहन बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी:गंभीर घायल हुए युवक, रींगस से पलसाना जा रहा था
सीकर : पलसाना क्षेत्र के ठिकरिया गांव के पास लोक परिवहन की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने पलसाना CHC में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में सीकर के राजकीय कल्याण हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार पलसाना निवासी कमलेश कुमावत (23) निवासी रींगस की तरफ से अपने गांव पलसाना जा रहा था। अचानक ठिकरिया गांव के पास पीछे से आ रही लोक परिवहन की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर उछलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को पलसाना CHC में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में सीकर रेफर कर दिया गया। कमलेश की जांघ में फ्रेक्चर हुआ है। वहीं हाथ व पैरों में चोट आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2102872


