[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Atishi Takes Oath As Delhi CM: AAP की ‘आतिशी’ पारी शुरू, दिल्ली को मिली सबसे युवा मुख्यमंत्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़देशनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

Atishi Takes Oath As Delhi CM: AAP की ‘आतिशी’ पारी शुरू, दिल्ली को मिली सबसे युवा मुख्यमंत्री

Atishi Took Oath As Chief Minister Of Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी (Atishi Marlena) दिल्ली की कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (Sheila Dixit) और BJP की सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Atishi Oath Ceremony As Chief Minister Of Delhi: आतिशी ने आज 21 सितंबर 2024 दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली है। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी (Atishi Marlena) का शपथ ग्रहण राज निवास में संपन्न हुआ। आतिशी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। आतिशी ने दिल्ली की कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (Sheila Dixit) और BJP की सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शरथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सभी बड़े AAP नेता उपस्थित रहे। इसके साथ ही आतिशी दिल्ली की सबसे युवा सीएम बन गई। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना (Delhi LG VK Saxena) ने दिल्ली के सीएम-पद के लिए शनिवार 21 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की थी। आतिशी साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

Delhi CM designate Atishi and AAP leaders to be inducted as the ministers

Delhi CM designate Atishi and AAP leaders to be inducted as the ministers

आतिशी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी ली शपथ

दिल्ली की सीएम आतिशी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में सबसे बड़ा चेहरा सौरभ भारद्वाज हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद सौरभ भारद्वाज को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी। उन्हें दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शपथ समारोह से पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ आतिशी और आप नेताओं को मंत्री पद के लिए नामित किया।

आतिशी का चुनावी सफर

आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर 8 जून 1981 को हुआ। आरंभिक शिक्ष स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई और स्नातक की शिक्ष सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में हासिल की। इसके बाद शेवनिंग छात्रवृत्ति पर वह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय परास्नातक की डिग्री लेने चली गईं। कुछ साल बाद ही उन्होंने ऑक्सफोर्ड से शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप उन्होंने परास्नातक की एक और डिग्री हासिल की। इसके बाद आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में शिक्षक बन गईं। वह जैविक खेती और शिक्षा पर स​क्रिय रही। इस सिलसिल में वह भोपाल के एक NGO के साथ काम करने लगी। इस एनजीओ में काम करते समय वह AAP और वकील प्रशांत भूषण के संपर्क में आईं। इसके बाद वह अन्ना आंदोलन में सक्रिय रही हैं और अब आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरा हैं। आतिशी साल 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा

“सबसे पहले मैं अरविंद केजरीवाल का मुझ पर भरोसा करने और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। आज मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है लेकिन मेरे और हम सबके लिए ये बहुत भावुक पल है जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल वह व्यक्ति हैं जिन्होंने 10 साल में दिल्ली की तस्वीर बदल दी, दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली दी, दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी… अच्छा इलाज दिया… आज जब वो मुख्यमंत्री नहीं हैं तो हम सबके लिए ये भावुक पल है। आज वे मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए… लेकिन वो टूटे नहीं, दबे नहीं… अरविंद केजरीवाल ने इस देश की राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता की मिसाल कायम करते हुए इस्तीफा दिया… अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है…

Related Articles