सीकर में ट्रक-पिकअप की टक्कर, 1 की मौत:पिकअप में भरे थे लिक्विड नाइट्रोजन के सिलेंडर, क्रेन से अलग करने पड़े दोनों वाहन
सीकर में ट्रक-पिकअप की टक्कर, 1 की मौत:पिकअप में भरे थे लिक्विड नाइट्रोजन के सिलेंडर, क्रेन से अलग करने पड़े दोनों वाहन
लोसल : सीकर जिले के लोसल थाना क्षेत्र में कोटपूतली-कुचामन स्टेट हाईवे पर सोमवार को पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई, दुर्घटना में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर घायल है। बामणी बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप गाड़ी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों ड्राइवर केबिन के मलबे में बुरी तरह फंस गए। पिकअप में लिक्विड नाइट्रोजन गैस के सिलेंडर लोड थे।
आज बामणी बस स्टैंड के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर के बाद दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और दोनों ड्राइवर सीटों के बीच ही फंसे रह गए। स्थानीय लोगों ने लोसल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों को अलग किया और केबिन को काटकर दोनों ड्राइवर को बाहर निकाला। पिकअप चालक की हादसे में मौत हो गई।
हादसे के मृतक पिकअप ड्राइवर की पहचान चौमूं निवासी पृथ्वीराज सिंह के रूप में हुई। वहीं, दूसरी ओर घायल ट्रक ड्राइवर एम्बुलेंस की मदद से लोसल उपजिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं और ट्रैफिक जाम हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रैफिक खुला। पुलिस ने मृतक पिकअप ड्राइवर पृथ्वीराज सिंह के शव को लोसल उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पिकअप में भरी थी लिक्विड नाइट्रोजन
दुर्घटना में पिकअप में भरे लिक्विड नाइट्रोजन के सिलेंडर बिखर गए। कुछ सिलेंडर में से लिक्विड नाइट्रोजन गैस रिसने लगी, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। सीनियर वेटेनरी डॉक्टर गणेश सिंह ने बताया कि वेटेनरी मेडिकल (पशु चिकित्सा) के क्षेत्र में काम आने वाली बेहद ठंडी लिक्विड नाइट्रोजन गैस (Liquid Nitrogen Gas) है। गनीमत रही कि टक्कर के बाद गैस सिलेंडर में कोई बड़ा ब्लास्ट नहीं हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2241469

