[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जमीनी विवाद में युवक के किडनेप का मामला:चौथा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा,परिचित की वर्कशॉप में काट रहा था फरारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जमीनी विवाद में युवक के किडनेप का मामला:चौथा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा,परिचित की वर्कशॉप में काट रहा था फरारी

जमीनी विवाद में युवक के किडनेप का मामला:चौथा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा,परिचित की वर्कशॉप में काट रहा था फरारी

सीकर : सीकर की नेछवा थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जमीनी विवाद में युवक का किडनैप करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने परिचित की वर्कशॉप में फरारी काट रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि 25 जुलाई को बजरंगलाल निवासी जालू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 24 जुलाई को उनका बेटा परमेश्वरलाल बाइक पर अपने घर आ रहा था। रास्ते में दो कैंपर गाड़ी में आए बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। इस मामले में पुलिस ने सूचना मिलने के बाद पहले आरोपी अशोक काजला, प्रकाश फोगावट,सुशील श्योराण गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल एक आरोपी राकेश कुमार भास्कर(29) पुत्र बलबीर सिंह भास्कर निवासी सेठा की ढाणी तन राजास सीकर के दादिया थाना इलाके में अपने परिचित की वर्कशॉप में फरारी काट रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पूर्व में चोरी और मारपीट जैसे 4 मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet