[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

LIC कर्मचारी से लूट कर जैसलमेर घूमने गया बदमाश:दोनों लुटेरों से लाखों रुपए और बाइक बरामद, सीकर में किराए पर रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

LIC कर्मचारी से लूट कर जैसलमेर घूमने गया बदमाश:दोनों लुटेरों से लाखों रुपए और बाइक बरामद, सीकर में किराए पर रहे

LIC कर्मचारी से लूट कर जैसलमेर घूमने गया बदमाश:दोनों लुटेरों से लाखों रुपए और बाइक बरामद, सीकर में किराए पर रहे

सीकर : सीकर में एलआईसी ऑफिस के कर्मचारी से 2.93 लाख रुपए के लूट मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लूट की राशि और बाइक बरामद की गई है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस को करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े। वारदात के बाद एक आरोपी जैसलमेर घूमने गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों को 5 दिन के डिमांड पर लिया गया है।

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी।

एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया- मामले में दो जीवराज सिंह (20) पुत्र भवानी सिंह निवासी कसुंबी जाखला और जीवराज सिंह (20) पुत्र समंदर सिंह निवासी कसुंबी जाखला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी डीडवाना कुचामन क्षेत्र के रहने वाले है।

एक महीने से सीकर में किराए पर रह रहे थे
एसपी ने बताया कि दोनों को पकड़ने के लिए करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आरोपी छठी-सातवीं क्लास तक पढ़े लिखे हैं। करीब एक महीने पहले सीकर में काम की तलाश में आए थे और पालवास रोड पर मकान किराए पर लिया हुआ था। इससे पहले हैदराबाद में काम करते थे। दोनों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

पुलिस ने आरोपियों से 2.93 लाख रुपए और वारदात के दौरान काम में ली गई बाइक भी बरामद की है।
पुलिस ने आरोपियों से 2.93 लाख रुपए और वारदात के दौरान काम में ली गई बाइक भी बरामद की है।

वारदात के बाद जैसलमेर घूमने गया आरोपी
आरोपियों ने ज्यादा पैसों के लालच में सीकर के बैंक के आस-पास रैकी करना शुरू किया था। वारदात के दिन दोनों अपनी बाइक पर बैंक की तरफ आए और रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से लूटे हुए 2.93 लाख रुपए और वारदात के दौरान काम में ली गई बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी जीवराज सिंह पुत्र समंदर सिंह को उसके गांव से पकड़ा है। वहीं जीवराज सिंह पुत्र भवानी सिंह वारदात के बाद अपने दोस्तों के साथ जैसलमेर घूमने चला गया था। उसे जैसलमेर से पकड़ा गया।

पुलिस टीम में ये रहें शामिल
आरोपियों की गिरफ्तारी टीम में शहर कोतवाल विक्रांत शर्मा,सब इंस्पेक्टर अशोक, एएसआई विद्याधर सिंह, कॉन्स्टेबल लक्ष्मणराम, महेश कुमार, दिनेश कुमार, दलीप कुमार , मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अनुराग कुमार, शंकरलाल और साइबर सेल के अंकुश शामिल रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका कॉन्स्टेबल दिनेश डोटासरा, दलीप भामू और साइबर सेल के अंकुश कुमार की रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet