[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिकअप पलटने का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार:मृतक बच्चे के पिता ने प्रिंसिपल पर भी लगाए थे, साहवा पुलिस की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिकअप पलटने का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार:मृतक बच्चे के पिता ने प्रिंसिपल पर भी लगाए थे, साहवा पुलिस की कार्रवाई

पिकअप पलटने का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार:मृतक बच्चे के पिता ने प्रिंसिपल पर भी लगाए थे, साहवा पुलिस की कार्रवाई

चूरू : चूरू के साहवा थाना क्षेत्र के गांव मेघसर में टीचर के रिटायरमेंट प्रोग्राम में जाते समय लापरवाही से पिकअप चलाकर पलटने के मामले में पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में एक 12 साल के स्कूली बच्चे के अलावा 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। वहीं 29 बच्चे भी घायल हुए थे।

मामले में मृतक बच्चे के पिता जीवराज सिंह ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर पिकअप पलटने का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर तारानगर डीएसपी मिनाक्षी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वहीं, इस मामले में मृतक बच्चे के पिता ने स्कूल प्रिंसिपल पर भी लापरवाही करने का आरोप लगाया था।

तारानगर थानाधिकारी अल्का बिश्नोई की टीम ने आरोपी ड्राइवर मानसिंह (34) को गिरफ्तार कर लिया। जिसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में साहवा थानाधिकारी अल्का बिश्नोई, हैड कॉन्स्टेबल बजरंग सिंह, कॉन्स्टेबल गंगाधर, रणवीर व राजेश कुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet