[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवती को जिंदा जलाने के दोषी को उम्रकैद:कथित प्रेमी ने घर में सोते समय पेट़्रोल डालकर लगाई थी आग, खुद ने भी किया था सुसाइड का प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

युवती को जिंदा जलाने के दोषी को उम्रकैद:कथित प्रेमी ने घर में सोते समय पेट़्रोल डालकर लगाई थी आग, खुद ने भी किया था सुसाइड का प्रयास

युवती को जिंदा जलाने के दोषी को उम्रकैद:कथित प्रेमी ने घर में सोते समय पेट़्रोल डालकर लगाई थी आग, खुद ने भी किया था सुसाइड का प्रयास

नीमकाथाना : घर में सो रही युवती पर पेट़्रोल डाल जलाकर मारने के मामले में नीमकाथाना एडीजे संख्या एक आशीष दाधीच ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला मई 2020 का है। इस मामले में आरोपी ने भी वारदात के कुछ देर बाद आत्महत्या का प्रयास किया था। कोर्ट ने इसे हत्या का बड़ा सबूत मानते हुए अपना फैसला सुनाया।

दोषी बाकेश
दोषी बाकेश

क्या था मामला

नीमकाथाना के तहत पाटन थाने के नाथा की नांगल गांव के रहने वाले वेदप्रकाश पुत्र ग्यारसीलाल ने 29 मई 2020 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके भाई विजयसिंह का घर उसके पड़ौस में ही है। 28 मई की रात करीब 11 बजे विजयसिंह की बेटियां सुनीता, अनिता और कृपा, बेटा अंकित और पत्नी कमलेश घर के अंदर चौक में सो रहे थे। जबकि विजयसिंह और मैं अपने घरों के बाहर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक विजयसिंह के घर से आग की लपटें उठती दिखाई दी। हम भागकर अंदर गए तो देखा कि जिस चारपाई पर सुनीता (23) सो रही थी, उसमें भयंकर आग लगी थी। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। हमारी नजर छत पर पड़ी तो वहां इसी गांव का बाकेश पुत्र मूलचंद दिखाई दिया।

इसके बाद हमने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सुनीता बुरी तरह से जल चुकी थी। जिसे अस्पताल ले गए। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बाकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद बाकेश के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया।

जहां सुनवाई के दौरान एडीजे संख्या एक आशीष दाधीच ने आरोपी बाकेश (24) पुत्र मूलचंद को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर पचार हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

खुद ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास

जांच में सामने आया था कि आरोपी बाकेश युवती से प्यार करता था, लेकिन उसके द्वारा इनकार करने पर रात को युवती के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। इसके लिए वह पेट्रोल लेकर गया। जिस चारपाई पर युवती सो रही थी, उस पर पेट़्रोल छिड़का और आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई और इससे युवती 90 प्रतिशत से ज्यादा जल गई थी। इसके आरोपी वहां से भाग गया और खुद ने भी जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे चौमू के अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी इलाज किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet