[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NEET पेपर लीक, पटना में राजस्थान का MBBS स्टूडेंट अरेस्ट:हजारीबाग में सॉल्व किया पेपर, बिहार में रटवाया; अबतक 9 मेडिकल छात्र गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

NEET पेपर लीक, पटना में राजस्थान का MBBS स्टूडेंट अरेस्ट:हजारीबाग में सॉल्व किया पेपर, बिहार में रटवाया; अबतक 9 मेडिकल छात्र गिरफ्तार

NEET पेपर लीक, पटना में राजस्थान का MBBS स्टूडेंट अरेस्ट:हजारीबाग में सॉल्व किया पेपर, बिहार में रटवाया; अबतक 9 मेडिकल छात्र गिरफ्तार

पटना : NEET यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने एक और मेडिकल के छात्र को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक मेडिकल कॉलेज के छात्र संदीप कुमार को सीबीआई ने पटना से गिरफ्तार किया।

फिर पटना सिविल कोर्ट की एक विशेष अदालत में विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी रिंकू के समक्ष पेश किया। सीबीआई ने यहां सात दिनों की रिमांड मांगी। कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड दी। मामले में सीबीआई अब तक 9 एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सीबीआई ने संदीप को नोटिस देकर पूछताछ के लिए पटना बुलाया था। पूछताछ में संदीप ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संदीप ने भी अन्य मेडिकल छात्रों के साथ हजारीबाग में 5 मई की परीक्षा से पहले NEET यूजी का प्रश्नपत्र सॉल्व किया था। इसी सॉल्व पेपर को संजीव मुखिया और रॉकी ने बिहार-झारखंड में अपने साथियों को भेजकर NEET यूजी के अभ्यर्थियों को रटाया था।

राजस्थान का माफिया बलराम गुर्जर है संजीव मुखिया का खास

NEET यूजी क प्रश्नपत्र सॉल्व करने के लिए संजीव मुखिया और रॉकी ने पटना एम्स, रिम्स, मुंबई, भरतपुर और भीलवाड़ा के मेडिकल कॉलेज के छात्रों को हजारीबाग बुलाया था। कुछ और मेडिकल छात्र हैं जो सीबीआई के रडार पर हैं। सीबीआई इससे पहले अमित और अमन को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों रॉकी के करीबी हैं। झारखंड का पूरा मैनेजमेंट अमित और अमन ही संभाल रहा था।

NEET पेपर लीक मामले में OASIS स्कूल के प्रिंसिपल को भी अरेस्ट किया गया था।
NEET पेपर लीक मामले में OASIS स्कूल के प्रिंसिपल को भी अरेस्ट किया गया था।

वहीं पटना का मैनेजमेंट चिंटू, नीतीश और अमित आनंद संभाल रहा था। मालूम हो कि राजस्थान के परीक्षा माफिया बलराम गुर्जर का संजीव मुखिया और रॉकी के साथ पुराना संबंध है। दोनों गिरोह पूर्व में भी एक साथ जालसाजी कर चुके हैं। ऐसी संभावना है कि बलराम गुर्जर की मदद से रॉकी ने राजस्थान के मेडिकल कॉलेज के छात्रों से संपर्क साधा था।

नीट में फर्जीवाड़ा के पुराने खिलाड़ी रहे हैं संजीव और अतुल

NEET यूजी मे फर्जीवाड़ा करने का पुराना खिलाड़ी है संजीव मुखिया और अतुल वत्स। 2015 में NEET यूजी के पेपर लीक के आरोप में उत्तराखंड में कुछ परीक्षा माफिया पकड़ाए थे और तब संजीव मुखिया का नाम आया था। 2016 में नीट पीजी में धांधली के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अतुल पर केस किया था।

4 मई को मेडिकल छात्रों के साथ संदीप पहुंचा था हजारीबाग

इससे पूर्व सीबीआई ने राजस्थान के भरतपुर के एक मेडिकल कॉलेज के छात्र कुमार मंगलम विश्नोई व दीपेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में संदीप का नाम सामने आया। मंगलम, दीपेंद्र और संदीप एक साथ राजस्थान से रांची पहुंचे थे। यहां से बाकी सॉल्वरों के साथ कार से चार मई को हजारीबाग गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77