[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेप का आरोपी फरारी में होटल में काम करने लगा:रेप के बाद पीड़िता के अश्लील फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड किए,पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रेप का आरोपी फरारी में होटल में काम करने लगा:रेप के बाद पीड़िता के अश्लील फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड किए,पुलिस ने पकड़ा

रेप का आरोपी फरारी में होटल में काम करने लगा:रेप के बाद पीड़िता के अश्लील फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड किए,पुलिस ने पकड़ा

सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने युवती से रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पकड़े जाने के डर से राजधानी जयपुर में होटल में नौकरी करने लगा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

पीड़िता ने 26 जून को पुलिस में शिकायत दी थी कि जब वह अपनी बुआ के घर पर रहती थी। तो वहां उसका रिश्तेदार लगने वाला रोकी उर्फ बलबीर सिंह भी किराए के मकान में रहता था। इसलिए पीड़िता की रोकी से जान पहचान हुई। एक दिन जब बुआ के घर कोई भी नहीं था तो रोकी ने शराब पीकर पीड़िता के साथ रेप किया और फिर अश्लील फोटो,वीडियो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

परेशान होकर पीड़िता अपने मौसी के घर पर आ गई। लेकिन रोकी फिर भी पीड़िता को परेशान करता रहा। 14 मई को शाम के समय पीड़िता को फोन करके कहा कि नीचे आ,तेरी फोटोज डिलीट कर दूंगा। जब पीड़िता नीचे आई तो रोकी ने उसे अपने साथ गाड़ी में बैठने को कहा। जब पीड़िता गाड़ी में बैठ गई तो रोकी ने उसका मुंह बंद कर दिया। जिससे कि पीड़िता बेहोश हो गई। रात को जब 3 बजे होश आया तो पीड़िता ने उससे पूछा कि तुम मुझे कहां लेकर आ गए।

तब रोकी ने कहा कि दिल्ली है और यहां से तुझे जम्मू लेकर जाऊंगा और यदि ज्यादा हल्ला किया तो तुझे जान से मार दूंगा। डर के हमारे पीड़िता चुप रही। रोकी उसे कटरा में एक फ्लैट में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। करीब 1 महीने तक रोकी ने शराब पीकर रोज मारपीट और रेप किया। 19 जून को पीड़िता ने कहा कि मैं तुमसे शादी कर लूंगी,तुम मुझे सीकर लेकर चलो।

रोकी इस बात को मान गया और 19 जून को कटरा से जयपुर की ट्रेन में रवाना हो गए। जब रोकी वॉशरूम गया तो पीड़िता ने पास बैठे यात्री के मोबाइल से अपने पापा और भाभी को फोन करके बताया कि रोकी उसे जबरदस्ती भगाकर ले गया। हम ट्रेन से जयपुर आ रहे हैं वहां पर आप आ जाना। जब 20 जून को शाम के समय वह जयपुर स्टेशन पहुंचे तो वहां पीड़िता के पिता सहित परिवार के अन्य लोग और पुलिस वाले थे। जो रोकी और पीड़िता को थाने पर लेकर आए।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले में जांच शुरू की। आरोपी रोकी फरार हो चुका था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रोकी सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी आजडोली जयपुर में किसी होटल पर नौकरी करने लग गया है। ऐसे में पुलिस ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल संत कुमार,कांस्टेबल विकास कुमार,दिनेश और मामराज की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77