[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राकेश का वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज:बैलेंसिंग स्टंटमैन के रूप में बनाई पहचान, 52 वीडियो का हुआ चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

राकेश का वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज:बैलेंसिंग स्टंटमैन के रूप में बनाई पहचान, 52 वीडियो का हुआ चयन

राकेश का वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज:बैलेंसिंग स्टंटमैन के रूप में बनाई पहचान, 52 वीडियो का हुआ चयन

नवलगढ : बैलेंसिंग स्टंटमैन के रूप में पहचान बनाने वाले झाझड़ गांव निवासी राकेश सैनी ने अपने इसी हुनर के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस में अपना नाम दर्ज कराने के बाद राकेश ने वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

राकेश सैनी ने बताया कि काम के सिलसिले में 17 साल पहले वह सूरत चला गया था। वहां कपड़ों के व्यापारी के यहां काम करता है। पांच साल से शौकिया तौर पर वर्क आउट स्टंट कर रहा है। इसी दौरान उसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए फॉर्म भरा तो उनकी टीम ने स्टंट वीडियो मांगे। राकेश ने करीब 100 वीडियो भेजे जिनमें से 52 वीडियो का चयन हुआ और उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कर लिया गया।

हाल ही राकेश को इसका प्रमाण पत्र व मेडल भी मिला है। रराकेश अब गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। आत्मविश्वास के साथ राकेश बताता है कि वह वर्क आउट के दौरान दांतों से 50 किलो तक वजन उठा लेता है। गेंद पर पूरे शरीर का संतुलन बना लेता है। इस दौरान जरा सी भी चूक उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। राकेश सैनी ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से यह बैलेंसिंग और स्टंटिंग का काम कर रहे हैं। पूरे भारत वर्ष में ऐसा कोई दूसरा नहीं है जो यह कर पाया है। यह स्टंट के कारनामे नेशनल टीवी के एक शो में देखने को मिलेंगे।

राकेश सैनी ने बताया कि वह अभिनेता अक्षय कुमार के बहुत बड़े फैन है,जिस प्रकार अक्षय कुमार फिट रहते हैं, वैसे ही स्टंट करना बैलेंसिंग करना एक फिटनेस का हिस्सा है सभी को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए यही इनका उद्देश्य है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22