[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुण्यतिथि पर आलमारी व कुर्सी भेंट की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

पुण्यतिथि पर आलमारी व कुर्सी भेंट की

पुण्यतिथि पर आलमारी व कुर्सी भेंट की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा 

लक्ष्मणगढ़ : सेवानिवृत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स्व.राम देव सिंह गोदारा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी विमला देवी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलखपुरा गोदारान में अलमारी व कुर्सी भेंट की। सरपंच प्रतिनिधि घीसाराम गोदारा ने दानदाता परिवार की सराहना करते हुए कहा की हमें इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के संचालन कर्ता ओमप्रकाश पूनिया ने बताया कि अधिक धन होने से दान नहीं होता है बड़ा हृदय होने से दान होता है। चिड़िया चोंच भर ले गई, नदी न घटियो नीर, दान दिए धन न घटे,कह गए दास कबीर। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने गोदारा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस जन्म में परिश्रम से की गई कमाई का फल मिलता है और उस कमाई से दिए गए दान का फल अगले जन्म में मिलता है।

इस अवसर पर उनके भ्राता लक्ष्मण सिंह, रामकुमार सिंह, महेंद्र गोदारा, अमित धायल, रणजीत, प्यारेलाल, स्टाफ सदस्य गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet