[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांखू फोर्ट के राजकीय उ.मा.विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांखू फोर्ट के राजकीय उ.मा.विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी : प्रधानाचार्य सुमेर सिंह सांगवान, आत्म-अनुशासन का आधार है अष्टांग-योग : योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय

सांखू फोर्ट : कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सुमेरसिंह सांगवान के सानिध्य में आयुष योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने योगाभ्यास सिखाया। स्वयं के लिए योग_समाज के लिए योग की थीम (विषयवस्तु) पर सूक्ष्म व्यायाम, यौगिक जॉगिक, ताड़ासन, अर्ध चकरासन, सूर्यचंद्र नमस्कारासन, भद्रासन, भस्त्रिका, कपालभाती, उज्जाई, नाड़ी शोधन, भ्रामरी, उदगीथ, प्रणव ब्रह्म नाद का अभ्यास करवाते हुए अष्टांगयोग (यम-नियम-आसन-प्राणायाम-प्रत्याहार्-धारणा- ध्यान-समाधि) को आत्म अनुशासन का आधार बताया । शारीरिक शिक्षक राजेंद्र मेघवाल ने योगाचार्य भारतीय का धन्यवाद आभार प्रकट किया।

संस्था-प्रधान सांगवान ने वीर ताली(करतल ध्वनि)से योगाचार्य का स्वागत करवाते हुए आधुनिक भाग दौड़ की जिंदगी में तन मन निरोगी बनाने के लिए विद्यार्थी जीवन से ही योग अपनाने पर बल दिया।

सभी उपस्थितजनों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वस्थ समृद्ध स्वच्छ स्वावलम्बी समरस समाज से राष्ट्र निर्माण के निमित्त अधिकाधिक वृक्षारोपण के साथ एक पेड़ मातृ-शक्ति के नाम एक पेड़ राष्ट्र के नाम,सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति के लिए इकोब्रिक निर्माण, कपड़े के थेले का प्रयोग, भूमि सुपोषण अभियान जैविक कृषि, गृह वाटीका(किचन गार्डन) से पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्राध्यापक शकुंतला देवी,व्याख्याता मकसूद खान, प्राध्यापक जगदीश, कर्मवीर बांगड़वा, रामस्वरूप बुडानिया, महेन्द्र खीचड़, अशोक पूनियाँ, ओमप्रकाश, संजय धायल पुस्तकालयाध्यक्ष, जमील खान, दिनेशसिंह राठौड़, मनदीप कुमार, कविता, चैतन्या कम्प्यूटर अनुदेशक, योगेश गोस्वामी, राजश्री, सूर्यकान्त, सुमित्रा देवी, शुशीला आर्या, पृथ्वीसिंह भाटी, केसरदेव शर्मा आदि शैक्षणिक स्टॉफ के साथ सिलोचना, सुनीता मेघवाल आदि सहित सभी छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet