छात्र संघ चुनाव को लेकर कन्या महाविद्यालय में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
एसएफआई ने चुनाव नहीं कराने पर दी आंदोलन की चेतावनी
सीकर : राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर एसएफआई की ओर से एसके गर्ल्स कॉलेज के बाहर छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। छात्राओं ने उच्च शिक्षा मंत्री व डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
एसएफआई की कॉलेज इकाई अध्यक्ष खुशी शर्मा ने कहा कि देश में अगर लोकसभा व विधानसभा का चुनाव हो सकते हैं तो छात्र संघ चुनाव क्यों नहीं हो सकते। छात्र संघ चुनाव छात्रों के राजनीतिक में जानने की पहली सीढ़ी है अगर इसे ही खत्म कर दिया जाएगा तो आने वाली युवा पीढ़ी राजनीति में अपना करियर कैसे बनाएगी। छात्र संघ चुनाव होना एक स्टूडेंट के लिए बहुत जरूरी है।
आज प्रदेश भर में अनेक छात्र संगठन छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग कर रहे हैं। खुशी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही छात्रों के विरोध में रही है। आज राजस्थान सरकार को चेताने के लिए डिप्टी सीएम का पुतला फूंका गया है। अगर आगामी दिनों में राजस्थान में छात्र संघ चुनाव बहाल करने के घोषणा नहीं की गई तो प्रदेश भर में छात्र संगठनों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2050530

