[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूटी बचाने के चक्कर में लकड़ियों से भरा ट्रक पलटा:झुंझुनूं के आबूसर में हादसा; बेकाबू होकर खेत के किनारे गिरा, हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूटी बचाने के चक्कर में लकड़ियों से भरा ट्रक पलटा:झुंझुनूं के आबूसर में हादसा; बेकाबू होकर खेत के किनारे गिरा, हादसा टला

स्कूटी बचाने के चक्कर में लकड़ियों से भरा ट्रक पलटा:झुंझुनूं के आबूसर में हादसा; बेकाबू होकर खेत के किनारे गिरा, हादसा टला

झुंझुनूं : झुंझुनूं के सदर थाना इलाके आबूसर में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। स्कूटी को बचाने के चक्कर में लकड़ियों से भरा ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों को चोट आई। सोमवार सुबह लकड़ियां लेकर ट्रक झुंझुनू से मंडावा की तरफ जा रहा था।

ट्रक पलटने के बाद बिखरी पड़ी लकड़ियां
ट्रक पलटने के बाद बिखरी पड़ी लकड़ियां

इस दौरान आबूसर गांव में अचानक स्कूटी सामने आ गई है। चालक ने स्कूटी को बचाने के लिए जैसे ही ब्रेक लगाए ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे ट्रक में भरी लकड़ियां खेत में बिखर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौडे़। ट्रक चालक व खलासी को बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

ग्रामीण अंकित ने बताया- सड़क पर पानी एकत्रित होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। दो दिन पहले भी एक ट्रक पलट गया था। प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet