[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर में मंदिर के पास मिला नाबालिग का शव:भारत के वर्ल्डकप जीतने पर जश्न मनाने निकला था; परिजन बोले- शरीर पर करंट के निशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर में मंदिर के पास मिला नाबालिग का शव:भारत के वर्ल्डकप जीतने पर जश्न मनाने निकला था; परिजन बोले- शरीर पर करंट के निशान

जोधपुर में मंदिर के पास मिला नाबालिग का शव:भारत के वर्ल्डकप जीतने पर जश्न मनाने निकला था; परिजन बोले- शरीर पर करंट के निशान

जोधपुर : टी-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत के बाद जश्न मनाने घर से बाहर निकले नाबालिग का शव मिला। रविवार सुबह जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बाबा रामदेव मंदिर के पास झाड़ियों में एक लावारिस बोरा पड़ा था। इस पर ग्रामीणों ने उसे खोलकर देखा तो अंदर शव था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि नाबालिग की हत्या की गई है। शव पर करंट लगने के निशान भी हैं। मामला जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके के केरू गांव का है।

ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोपहर 12 बजे हंगामा कर दिया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए जोधपुर वेस्ट एडीसीपी निशांत भारद्वाज और राजीव गांधी नगर थाना SHO देवकीचंद ढाका मौके पर पहुंचे और FSL की टीम को बुलाया।

हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

घर से 1 किलोमीटर दूर मंदिर के पास मिला शव
SHO देवकीचंद ढाका ने बताया- आज सुबह ग्रामीणों को जोधपुर-जैसलमेर हाईवे (NH 125) पर बाबा रामदेव मंदिर के पास झाड़ियों में संदिग्ध बोरा नजर आया। इस पर ग्रामीणों ने बोरे को खोलकर देखा तो अंदर शव था। मृतक की पहचान केरू गांव निवासी चेतनपुरी (15) पुत्र वीरमपुरी के रूप में हुई है। चेतन 9वीं क्लास का स्टूडेंट था। उसके पिता सब्जी व्यापारी हैं।

चेतन के पिता वीरमपुरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया- चेतन रात को टी-20 वर्ल्डकप में भारत और साउथ अफ्रीका का मैच देख रहा था। भारत के जीतने के बाद पूरा परिवार नीचे सोने चला गया, लेकिन चेतन भारत की जीत का जश्न मनाने की बात कहकर निकला था। उसने कहा था कि कुछ देर में दोस्तों के साथ पटाखे चला कर लौट आएगा। रात को वह घर नहीं लौटा। सुबह 10 बजे घर से 1 किलोमीटर दूर 12 मील के पास हाईवे पर झाड़ियों में शव मिला।

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे के किनारे ग्रामीण शव के साथ बैठे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।
जोधपुर-जैसलमेर हाईवे के किनारे ग्रामीण शव के साथ बैठे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
परिजनों के अनुसार चेतन के शव पर करंट लगने के निशान हैं। ऐसे में उसकी हत्या की गई है। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव के साथ हाईवे किनारे बैठ गए और आरोपियों की मांग करने लगे। पिछले 3.30 घंटे से ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से बात कर मामला शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।

मौके पर 4 थानों की पुलिस तैनात
नाबालिग की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए चार थानों का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मौके पर करीब 100 पुलिसकर्मी हैं। साथ ही एसीपी अनिल कुमार, राजीव गांधी नगर थाना देवीचंद ढाका, देव नगर थाना सीआई भूटाराम, प्रताप नगर सदर थाना सीआई सतीश कुमार और सूरसागर थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77