[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई

वैद्य ई-रवन्ना नहीं होने पर वाहन पर लगाया 1 लाख 11 हजार 200 रुपए जुर्माना

चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को सहायक खनि अभियंता नौरंगलाल मेघवाल एवं छापर थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में छापर थाना क्षेत्र में रणधीसर पुलिस चौकी के पास खनिज से भरे वाहनों की जांच की गई ।

सहायक खनि अभियंता नौरंगलाल मेघवाल ने बताया कि जाँच के दौरान मुर्रम से भरे एक डम्पर का वैद्य ई-रवन्ना नहीं होने पर वाहन पर 1 लाख 11 हजार 200 रुपए जुर्माना किया गया। जुर्माना जमा नहीं करवाने पर वाहन को पुलिस चौकी रणधीसर की सुपुर्दगी में खड़ा करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
कार्यवाही के दौरान खनि कार्यदेशक अर्जुनराम व एएसआई धर्म सिंह, कांस्टेबल दशरथ सिंह, रिछपाल सिंह व वाहन चालक प्रदीप सहित बॉर्डर होमगार्ड जवान भी साथ रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62