[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौशालाओं में आधारभूत परिसम्पतियों के निर्माण हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौशालाओं में आधारभूत परिसम्पतियों के निर्माण हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

गौशालाओं में आधारभूत परिसम्पतियों के निर्माण हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

चूरू : गौशाला विकास योजनान्तर्गत जिले की पंजीकृत गौशालाओं में आधारभूत परिसम्पतियों के निर्माण हेतु 15 जुलाई, 2024 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि पंजीकृत गौशालाओं द्वारा गोपालन विभाग के ऑनलाईन पोर्टल पर कैटल शेड, गोपालक आवास गृह, खरन्जा निर्माण, पानी का टांका तथा चारा गृह आदि आधारभूत परिसंपतियों के लिए ऑनलाईन आवेदन 15 जुलाई, 2024 तक गौशाला की स्वयं की एसएसओ आईडी से किए जा सकेंगे। आवेदन हेतु गौशाला की स्वयं के स्वामित्व की भूमि होना आवश्यक है तथा भूमि पर किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए।

गौशाला नोडल अधिकारी डॉ निरंजन चिरानिया ने बताया कि आवेदन के समय गौशाला की भूमि का विवरण व दस्तावेज में गौशाला स्वामित्व की भूमि का माप हैक्टर में अंकित करना होगा तथा स्वामित्व की भूमि की जमाबन्दी, पट्टा या सक्षम स्तर से लीजडीड के आदेश की प्रति अपलोड करनी होगी। रजिस्टर्ड दानपत्र, हलफनामा, इकरारनामा, किरायानामा आदि अस्वीकार्य होंगे।

उन्होंने बताया कि ऑफलाईन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे तथा जिन गौशालाओं को पूर्व में लाभ दिया जा चुका है, उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग चूरू में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62