[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रतिभाओं का सम्मान दूसरों के लिए बनता है प्रेरणा : सत्यानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रतिभाओं का सम्मान दूसरों के लिए बनता है प्रेरणा : सत्यानी

न्यायमूर्ति डॉ बीपी सराफ सम्मान अंतर्गत प्रतिभाओं को मिले सवा पांच लाख की स्कॉलरशिप के चैक और चांदी के 14 मैडल

चूरू : शैक्षिक व सहशैक्षिक प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के तहत रतनगढ़ के श्री गांधी बाल निकेतन की ओर से शनिवार को न्यायमूर्ति डॉ. बी. पी. सराफ प्रतिभा सम्मान समारोह में 71 प्रतिभाओं को स्कॉलरशिप के चैक, रजत पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रतनगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में हुए कार्यक्रम में जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, उपखण्ड अधिकारी अमित वर्मा, भामाशाह डॉ. अशोक सराफ, सचिव राजीव उपाध्याय और संस्थाध्यक्ष घनश्यामचन्द्र सोनी मंचस्थ रहे।

इस मौके पर जिला कलक्टर सत्यानी ने कहा कि समाज हमें बहुत कुछ देता है। सफल एवं शिक्षित होने के बाद हमें समाज को लौटाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान न केवल सम्मानित प्रतिभाओं को आगे बढ़ाता है, अपितु समाज की अन्य प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणा का काम करता है। जिला कलक्टर ने कहा कि शिक्षित व्यक्तियों को प्रण लेना चाहिए कि वो तीन अन्य लोगों को भी शिक्षित करेंगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि अपने जीवनकाल में हमें कम से कम 14 पेड़ लगाने चाहिए ताकि हमारा भविष्य सुनहरा हो और आने वाली पीढ़ियां केवल सीमेंट-कंकरीट का जंगल छोड़ जाने के लिए हमें नहीं कोसें।

भामाशाह डॉ. सराफ ने कहा कि स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के लिए की गई थी ताकि सभी विद्यार्थी सकारात्मक मेहनत करते हुए सफल व्यक्ति बन पायें। इस अवसर पर उन्होंने सरदारशहर ब्लॉक के लिए 10 इंटरेक्टिव बोर्ड उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।

समारोह में 57 प्रतिभाओं को डॉ. बी. पी. सराफ स्कॉलरशिप के रूप में कुल 5.20 लाख रुपये के चैक, सराफ शिक्षा सम्मान के तहत छह विद्यार्थियों को रजत पदक व प्रशस्ति पत्र, सराफ सेवा सम्मान के तहत सात कार्मिकों को रजत पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था सचिव राजीव उपाध्याय ने अतिथियों का माला, स्मृति चिन्ह एवं गांधी साहित्य भेंटकर स्वागत किया। संचालन कुलदीप व्यास ने किया।

इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के तहत सेवा सम्मान से दीपिका शर्मा, रूपा भोजक, ममता शर्मा, बबीता कुमावत, त्रिभुवन स्वामी, अंकिता माटोलिया, चेतन प्रजापत को सम्मानित किय गया। इसी प्रकार खेल सम्मान में जिया उपाध्याय को तथा शिक्षा सम्मान से रमन सैनी, भूमिका अग्रवाल, तन्वी पारीक, उज्जवल सैनी, यशवी चौधरी व निधि कंवर को सम्मानित किया गया।

स्कॉलरशिप के तहत भूमि शर्मा, योगेन्द्र सोनी, दिव्या स्वामी, शाहिद खान, कृष्णा सराफ, यशस्वी चौधरी, निधि कंवर, प्रियंका स्वामी, हिमांशु भरतिया, माही, दीक्षा, उत्सव अग्रवाल, अनिशा शर्मा, शुभम भोजक, भाविका नोखवाल, हर्षिता सराफ, निकिता शर्मा, कशिश, दीपक स्वामी, जया वर्मा, अनु, कुमकुम सैनी, आदित्य पीपलवा, प्रणव सेवदा, प्रवीण शर्मा, राघव शर्मा, अंजलि प्रजापत, पार्थ सेवदा, श्रेया वर्मा, घनश्याम चौधरी, निकिता बारवाल, सुनन्दा सुनार, देवांक पारीक, नेहा सोनी, मनीष प्रजापत, रेहान खान, कुनाल हुन्दलानी, डिम्पल प्रजापत, खुशी मायल, हर्ष गौतम, संगीता माली, मीनाक्षी प्रजापत, प्रीतम सिंह राठौड़, अंजुमन, विष्णु कुमार मीणा, अंकित सराफ, हिमांशु सोनी, सिया माटोलिया, मुकेश कुमार लिम्बा, पीयूष कत्थक, विष्णु शर्मा, निकिता शर्मा, हरिश शर्मा, जतिन आत्रेय, विवेक इन्दौरिया, दीपक सोनी एवं देवेन्द्र सिंह को चैक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62