[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोखाधड़ी के मामले में 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:गांव आते ही पुलिस ने दबोचा,आरोपी ने ट्रैक्टर किराए पर लेकर बेचा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

धोखाधड़ी के मामले में 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:गांव आते ही पुलिस ने दबोचा,आरोपी ने ट्रैक्टर किराए पर लेकर बेचा था

धोखाधड़ी के मामले में 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:गांव आते ही पुलिस ने दबोचा,आरोपी ने ट्रैक्टर किराए पर लेकर बेचा था

सीकर : सीकर के दांतारामगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 5 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

दरअसल सीकर के दांतारामगढ़ थाने में 21 जून 2019 को ताराचंद ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास ट्रैक्टर था। जिसे 2018 में संजय ने 6 महीने के किराए पर लिए ले लिया और कहा कि वह इसकी 6 महीने की किश्त 24900 रुपए प्रतिमाह देगा। उसने एक किस्त ताराचंद को दे दी। लेकिन इसके बाद पांच किस्त जमा नहीं करवाई और बाद में ताराचंद को ही धमकी देने लगा कि मैंने ट्रैक्टर को किसी और को बेच दिया और न ही मेरे पास किश्त के पैसे है।

रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की। आरोपी संजय की तलाश में पुलिस ने कई बार उसके गांव भदवासी एवं अन्य स्थानों पर दबिश दी। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। अब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संजय अपने गांव आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संजय कुमार (29) पुत्र नेमीचंद निवासी भादवासी को गांव में दबिश देकर हिरासत में लिया और गिरफ्तार किया। पुलिस के पकड़े जाने के डर से आरोपी फरार था। जो किसी दूसरे स्टेट में रहकर नौकरी करने लगा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी में धोद थाने के हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और दिलीप कुमार की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22