जमीदारा बीयर बार में पुलिस की रेड:भरी हुई थी अवैध शराब, तहखाने में छुपा रखे थे कार्टन
जमीदारा बीयर बार में पुलिस की रेड:भरी हुई थी अवैध शराब, तहखाने में छुपा रखे थे कार्टन
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में गोलाई मोड पर जमीदारा बीयर पर पुलिस ने रेड की। बार के तहखाने में अवैध रूप से शराब रखी हुई थी। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। झुंझुनूं के गोलाई मोड़ स्थित जमीदारा बीयर बार पर डीएसपी वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को जब्त किया।
DSP शर्मा ने बताया- मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बार के तहखाने में अवैध शराब का भंडारण किया हुआ है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस टीम के साथ बीयर बार पहुंची। पुलिस ने बीयर बार से अवैध शराब की 23 पेटियों को जब्त किया है।
बीयर बार के तहखाने में अवैध शराब मिलने के बाद मौके पर आबकारी विभाग की टीम को बुलाया गया। झुंझुनूं पुलिस ने बीयर बार संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम तहत मामला दर्ज किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038703


