खेतड़ी में मनाई महाराणा प्रताप की जयंती:बाइक रैली का हुआ आयोजन, महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का किया आह्वान
खेतड़ी में मनाई महाराणा प्रताप की जयंती:बाइक रैली का हुआ आयोजन, महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का किया आह्वान
खेतड़ी : कस्बे के राजा अजीत स्मृति पार्क में गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस दौरान युवाओं ने हरियाणा सीमा के बसई गांव से लेकर खेतड़ी तक बाइक रैली निकाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश सिंह निर्वाण, विशिष्ट अतिथि राजपूत युवा महासभा अध्यक्ष हरिओम सिंह उसरिया, सुरेंद्र सिंह फौजी थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व सरपंच वीर सिंह ने की।
कार्यक्रम में राजेश सिंह निर्वाण ने कहा कि महापुरुषों ने त्याग एवं बलिदान से शौर्य की गाथा लिखी थी। आज भी महापुरुषों के जीवन में अनेक प्रकार के उदाहरण उनके बलिदान और त्याग के देखने को मिल जाएंगे। मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महापुरुषों ने देश को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी थी। ऐसे महापुरुषों को याद करके युवाओं को उनके शौर्य से अवगत कराना चाहिए। वहीं युवाओं को भी हमारे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का चाहिए।
इस दौरान युवाओं ने महाराणा प्रताप अमर रहे का नारा लगाते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस मौके पर श्योलाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कैप्टन सुमेर सिंह, संदीप सिंह, पंस सदस्य सुमित सिंह, संदीप सिंह, अशोक सिंह, टींकू, विकास कुमार, राहुल सिंह निर्वाण, नरेश सिंह, विजय सिंह रवि, धर्मवीर सिंह, महीपाल सिंह और विक्रम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038495


