[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापारी पर फायरिंग का मामला, आरोपियों के 4 सहयोगी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी फरार, बाइक-कैंपर जब्त; राजनीमा करने और 50 लाख देने की थी डिमांड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

व्यापारी पर फायरिंग का मामला, आरोपियों के 4 सहयोगी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी फरार, बाइक-कैंपर जब्त; राजनीमा करने और 50 लाख देने की थी डिमांड

व्यापारी पर फायरिंग का मामला, आरोपियों के 4 सहयोगी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी फरार, बाइक-कैंपर जब्त; राजनीमा करने और 50 लाख देने की थी डिमांड

गुढ़ागौड़जी : दो दिन पहले झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे के मुख्य बाजार में व्यापारी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात के दौरान काम में ली गई अपाचे बाइक व कैंपर कार को भी जब्त किया है। हालांकि मुख्य आरोपी कपिल अभी भी पकड़ से दूर है।

एसपी राजर्षि वर्मा ने बताया- पकडे़ गए सभी आरोपी सीकर जिले के रहने वाले हैं। इसमें विशाल, लक्ष्मीचन्द, योगेश और श्रीप्रकाश शामिल है। आरोपियों को नवलगढ़ के पास स्थित बेरी गांव के जोहड़ से पकड़ा।

विशाल, लक्ष्मीचन्द और योगेश सीकर के बलारा थाना इलाके के पालड़ी गांव के रहने वाले हैं। जबकि श्रीप्रकाश सीकर के दादिया थाना इलाके के कुडली गांव का है। मुख्य आरोपी कपिल है जो अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

20 महीने पहले भी की थी फायरिंग

दो दिन पहले कपिल व इन चार आरोपियों ने व्यापारी जितेंद्र गुप्ता पर फायरिंग की थी। फायरिंग के तार 20 महीने पहले जितेंद्र के भाई से हुई लूट से जुडे़ हैं। कपिल और लक्ष्मीचंद ने जितेंद्र के भाई राजेंद्र पर हमला कर 90 हजार रुपए लूटे थे। आरोपी इस मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। व्यापारी को डराने के लिए ही दोबारा फायरिंग की गई। साथ ही 50 लाख रुपए की डिमांड भी की।

भागने की पहले कर रखी थी व्यवस्था

फायरिंग से पहले बदमाशों ने भागने का पूरा प्लान तैयार किया था। दुकानदार जितेंद्र गुप्ता पर फायरिंग करने के बाद तीनों बदमाश नवलगढ़ तक बाइक पर ही गए थे। मास्टर माइंड कपिल ने भागने के लिए अपने पुराने साथी आजाद से नवलगढ़ में कैंपर कार का पहले से ही इंतजाम करवा रखा था। नवलगढ़ से बदमाश इस कैंपर से सीकर तक पहुंचे। वहां से बसों में बैठकर फरार हो गए।

पर्ची देकर फायर किए

गौरतलब है कि 7 मई गुढ़ागौड़जी के मुख्य बाजार में बदमाशों ने व्यापारी जितेन्द्र गुप्ता को पर्ची पकड़ाकर तीन-चार फायर किए थे। पर्ची में पुराने मामले में राजीनामा करने और 50 लाख रुपए की मांग की गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89