[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर से खंडेला ​​​​​​​जा रही रोडवेज ट्रक में घुसी:पलसाना में एनएच-52 पर हुआ हादसा, 6 सवारियां घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर से खंडेला ​​​​​​​जा रही रोडवेज ट्रक में घुसी:पलसाना में एनएच-52 पर हुआ हादसा, 6 सवारियां घायल

अखेपुरा टोल के पास हुए हादसे में बस में बैठे छह से अधिक लोग घायल हो गए। बस सीकर से खंडेला जा रही थी।

सीकर : सीकर में पलसाना के पास एनएच-52 पर ट्रक और राजस्थान रोडवेज की बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार करीब आधा दर्जन सवारियों को हल्की चोट आई। एक यात्री गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने बस में सवार घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए पलसाना हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से प्राथिमक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बस। - Dainik Bhaskar
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बस।

ट्रक ड्राइवर ने अचानक लगाया ब्रेक

जानकारी अनुसार राजस्थान रोडवेज की बस सीकर डिपो से खंडेला की ओर जा रही थी। इस दौरान पलसाना के अखेपूरा टोल नाके के पास आगे चल रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही रोडवेज की बस ट्रक में जा घुसी।

रोडवेज बस के ट्रक से टकराने से बस में बैठी करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89