[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, पातुसरी की टीम ने मेजबान जसरापुर को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, पातुसरी की टीम ने मेजबान जसरापुर को हराकर जीता प्रतियोगिता का खिताब

विजेता पातुसरी की टीम को 41000 रुपए एवं ट्रॉफी, उपविजेता जसरापुर की टीम को 21000 रुपए एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेंद्र शर्मा 

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव के पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में चल रही जसरापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पातुसरी की टीम ने मेजबान जसरापुर को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी रोहिताश खटाना थे, जबकि अध्यक्षता श्रवण कुमार जांगिड़ ने की। विशिष्ट अतिथि प्रवीण भोजगढ़िया, अंकित नायक, अनिल खींची, राजेश जलन्द्रा, प्रमोद धानिया, सुरेंद्र सोनी, राजू जाट, अशोक चनेजा, अमीन अली आदि थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहिताश खटाना ने कहा कि आज के समय में युवा परंपरागत खेलों से दूर होता जा रहा है। इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। आज के समय में युवा मोबाइल की लत का शिकार होने से खेलों से पिछड़ रहा है। मोबाइल की लत का शिकार होने से युवा अपराध की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। युवाओं को खेलों के प्रति अग्रसर करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।

आयोजक अंकित नायक ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जसरापुर व पातुसरी के बीच हुआ। पातुसरी की टीम ने टास जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। जसरापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 76 रन बनाकर आउट हो गई। पातुसरी की टीम ने रनो का पीछा करते हुए चार विकेट गंवाकर नौवें ओवर में 81 रन बनाकर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि खटाना द्वारा विजेता पातुसरी क्रिकेट टीम को 41 हजार रुपए ट्रॉफी तथा उप विजेता जसरापुर को 21 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ दी सीरीज सोनू सिंघाना को 21 सौ रुपए एवं ट्रॉफी , मैन ऑफ दी मैच संजय पातुसरी को 500 रुपए एवं ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर वीरेंद्र डारा झुंझुनू को 1100 रुपए एवं ट्रॉफी , बेस्ट बैट्समैन मिंटू घरडाना को 1100 एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महेश खटाना, राकेश खटाना, आजाद राठी, राहुल सैनी, संदीप खटाना, दयाराम धांनिया, कृष्ण खटाना, राजू धांनिया, संजय सिराधना, अनिल धांनिया ,मांगीलाल मेघवाल, जितेंद्र कुमावत, अनिल नेहरा पातुसरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62