[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. जुल्फिकार का अमेरिका की वेदान्त सोसायटी पर पहला अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ. जुल्फिकार का अमेरिका की वेदान्त सोसायटी पर पहला अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित

डॉ. जुल्फिकार का अमेरिका की वेदान्त सोसायटी पर पहला अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित

खेतड़ी : युवाओ के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद पर शोध कार्य करने वाले तथा उनके संदेश को देश – विदेश में प्रचार – प्रसार करने वाले जिले के भीमसर गांव के युवा लेखक व चिन्तक डॉ. जुल्फिकार का शोध पत्र इंटरनेशनल मल्टीफोकल रिसर्च जर्नल मे प्रकाशित हुआ है । यह अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्र अमेरिका की शिकागो विवेकानंद वेदान्त सोसायटी विषय पर प्रकाशित किया गया है । इस शोध पत्र में वेदान्त का स्वरूप तथा प्रभाव, विशेषाधिकार और शिकागो विवेकानंद वेदान्त सोसायटी की धार्मिक गतिविधियों के साथ – साथ अन्य गतिविधियों का सुविस्तार से वर्णन किया है । यह शोध पत्र भविष्य में इस विषय के संदर्भ में किये जाने वाले शोध कार्य एवम् शोधकर्ताओं को यह अध्ययन कार्य की पूर्णता में सहयोग प्रदान करेगा । डॉ. जुल्फिकार विवेकानंद अध्ययन व अनुसंधान के क्षेत्र में देश व विदेश में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं । वे विवेकानंद पर कई पुस्तकें भी लिख चुके हैं । विदित रहे डॉ. जुल्फिकार ऐसे पहले मुस्लिम युवा है जिन्होंने अमेरिका शिकागो की विवेकानंद वेदान्त सोसायटी पर पहला शोध पत्र इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित किया हैं | यह संस्था अन्तर्राष्ट्रीय एकता व मानव सेवा के लिए संचालित है जिसका लक्ष्य वेदान्त दर्शन को बढ़ावा देना है। डॉ. जुल्फिकार खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद के बारे में गहन अध्ययन किया वहीं से वे विवेकानंद के विचारों से प्रभावित हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62