[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायत्री परिवार द्वारा होगा निशुल्क भव्य पुस्तकालय और वाचनालय का निर्माण।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गायत्री परिवार द्वारा होगा निशुल्क भव्य पुस्तकालय और वाचनालय का निर्माण।

गायत्री परिवार द्वारा होगा निशुल्क भव्य पुस्तकालय और वाचनालय का निर्माण।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान गायत्री परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट एवं गायत्री परिवार के सदस्यों की ओर से बैठक आयोजित की गई । जिसमे सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आम जन और विद्यार्थियों के लिए गायत्री शक्तिपीठ नवलगढ़ में गायत्री परिवार के द्वारा निशुल्क वृहद स्तर का पुस्तकालय और वाचनालय प्रारंभ किया जाएगा। गायत्री परिवार के सयोजक कृष्ण कुमार दायमा ने बताया कि सभी सदस्य साहित्य विस्तार और गायत्री परिवार मिशन के कार्यक्रमों को और आगे बढ़ाने हेतु संकल्पित हुए।

साथ ही गायत्री शक्तिपीठ के भवन के रंग रोगन और सार संभाल के लिए कार्यों पर चर्चा हुई।तथा आगामी दिनों में अमृत वाणी पाठ शुरू करने की योजना पर चिंतन किया गया। इस अवसर पर डॉ भास्कर रावल, डॉ राजेश यादव, भंवरलाल जांगिड़, चिरंजी लाल सैनी, हरि नारायण मारोठिया, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा, शंकर लाल गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर पंवार, जगदीश जांगिड़, श्याम सिंह तंवर, अध्यापक रामपाल संगासी, तरुण कुमार मितर, विकेश कुमार संगासी, जगदीश पारीक सहित गायत्री परिवार के कई लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर डॉ भास्कर रावल और डॉ राजेश यादव ने पुस्तकालय और वाचनालय के लिए 15 -15 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग शक्ति पीठ को प्रदान किया। तथा गायत्री परिवार के रिटायर्ड सैनिक शंकर लाल गुर्जर के द्वारा लगभग 80000 रुपया का शक्तिपीठ के मंडप में कांच जड़ाई का कार्य करवाने पर गुर्जर का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62