[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्यूटी पार्लर में पंखे से लटका मिला युवती का शव:पिता ने जताई हत्या की आशंका, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग; धरने पर बैठा सैन समाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ब्यूटी पार्लर में पंखे से लटका मिला युवती का शव:पिता ने जताई हत्या की आशंका, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग; धरने पर बैठा सैन समाज

ब्यूटी पार्लर में पंखे से लटका मिला युवती का शव:पिता ने जताई हत्या की आशंका, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग; धरने पर बैठा सैन समाज

चूरू : चूरू शहर की होटल सनसिटी के लेडिज ब्यूटी पार्लर में शनिवार देर रात एक युवती का शव संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला। युवती उसी ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पिता की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाली थाने के एएसआई गिरधारीलाल सैनी मौके पर पहुंच की घटना की जानकारी ली और शव को डीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जायेगा। वहीं, परिजन और सैन समाज के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया है।

संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला बुलबुल का शव।
संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला बुलबुल का शव।

गले और हाथ पर चोट के निशान
अस्पताल में परिवार के विकास रक्षक ने बताया कि उसके ताऊ राजकुमार की बेटी बुलबुल रक्षक(24) होटल सनसिटी के लेडिज ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उसे होटल की ओर से ही वेतन दिया जाता था। शनिवार सुबह अन्य दिनों की तरह वह ब्यूटी पार्लर गयी थी। जो देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। ताऊ ने उसे कॉल किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। रात करीब दस बजे ताऊ स्कूटी लेकर ब्यूटी पार्लर गये। उसी समय पार्लर के दरवाजे पर समय अरशद खान, वाहीद और मुजफर दौड़कर आए। उन्होंने ताऊ को पार्लर में नहीं जाने दिया, लेकिन वे जबरदस्ती अंदर घुस गए। जहां बुलबुल पंखे से फंदे पर लटकी मिली, उसके गले और हाथ पर चोट के निशान थे।

पिता ने जताया हत्या का शक
बुलबुल के पिता ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि होटल संचालक अरशद, मुजफर, वाहिद और अमजद आदि होटल स्टाफ ने मिलकर उसकी हत्या की है या ऐसी परिस्थितियां पैदा की है कि बुलबुल सुसाइड करने के लिए मजबूर हो जाए।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैन समाज ने किया प्रदर्शन।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैन समाज ने किया प्रदर्शन।

एसपी जय यादव ने एफएसएल टीम को मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं। घटना की सूचना मिलने रविवार सुबह अस्पताल में मॉर्च्युरी के सामने सैन समाज के लोगों की भीड़ लग गई। समाज के लोगों ने घटना की प्रति आक्रोश जताया। वहीं दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

आरोपियों की गिरफ्तार पर अड़े परिजन
अस्पताल में मॉर्च्युरी के सामने बैठे परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या या मरने के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार के बाद ही शव को मॉर्च्युरी से उठाया जायेगा। वहीं सैन समाज के लोग रविवार सुबह ही मॉर्च्युरी के सामने दरी बिछाकर बैठ गये। समाज के लोगों ने भी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं पुलिस शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने की कार्रवाई में लगी हुई है।

घटना को लेकर कार्रवाई करती कोतवाली पुलिस।
घटना को लेकर कार्रवाई करती कोतवाली पुलिस।

मोबाइल टूटने का कारण नहीं आया सामने
परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले बुलबुल ने किसी कारण से अपना मोबाइल और ब्यूटी पार्लर में होटल संचालकों की ओर से ​दिए गए मोबाइल को तोड़ दिया था। जिसका कारण आज तक समझ में नहीं आया। परिवार के लोगों को भी इस संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है।

इतनी कायर नहीं थी हमारी बेटी
परिवार के लोगों ने बताया कि बुलबुल हंसमुख और हंसी मजाक करने वाली लड़की थी। बुलबुल एमए तक पढ़ी लिखी है। इसके बाद करीब दो साल से पार्लर का काम करने लगी। पिछले काफी समय में बुलबुल पार्लर में अकेले ही काम कर रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि हमारी बुलबुल इतनी कायर नहीं थी कि वो फांसी लगा ले। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी बुलबुल
हंसमुख व घर में सबकी लाडली बुलबुल चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। यह तीन बहन और एक भाई है। यह सभी में सबसे छोटी है। लाडली की मौत के बाद घर में मातम पसर गया। रात के समय परिवार के लोगों ने घर के बाहर बैठकर ही रात गुजारी। सुबह होने पर परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62