[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव ड्यूटी पर तैनात VDO से मारपीट:मामला थाने में दर्ज, गुस्साए ग्रामसेवक एकत्रित होकर गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चुनाव ड्यूटी पर तैनात VDO से मारपीट:मामला थाने में दर्ज, गुस्साए ग्रामसेवक एकत्रित होकर गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने पहुंचे

चुनाव ड्यूटी पर तैनात VDO से मारपीट:मामला थाने में दर्ज, गुस्साए ग्रामसेवक एकत्रित होकर गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने पहुंचे

झुंझुनूं : चुनाव ड्यूटी पर तैनात VDO से मारपीट के मामले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई मांग की गई है। गुस्साए ग्रामसेवक एकत्रित होकर गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने पहुंचे और नाराजगी जताई।

नाटास पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) अशोक कुमार ने गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने में नाटास के ही 10 नामजद व 3-4 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।

वीडीओ अशोक कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि लोकसभा चुनाव के तहत नाटास में पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था करने में मेरी ड्यूटी लगी हुई थी। शाम करीब 5:50 बजे आईटी केंद्र में टेंट के मालिक से मोबाइल फोन पर बिजली व्यवस्था संबंधी बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान आईटी केंद्र के निकट रहने वाला बूंटीराम जाट वहां आकर जातिसूचक गालियां देने लगा और कहने लगा कि इतनी रात को यहां क्या कर रहा। जब मैंने उसे बताया कि चुनाव ड्यूटी है, मतदान पार्टियों के रवाना होने व शांतिपूर्ण रिपोर्ट मिलने के बाद ही यहां जाएंगे। तभी बूंटीराम ने 7-8 आदमियों को बुलाकर मारपीट व गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

मैं इस सब की मोबाइल फोन से विडियो रिकॉर्डिंग करने लगा तो उन लोगों ने मेरा मोबाइल फोन पानी में गिरा दिया।

दीपक व नरेंद्र ने बीचबचाव करते हुए छुड़वाया। मारपीट की सूचना पर गुढ़ागौड़जी पुलिस भी मौके पहुंची। वीडीओ के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में सुबह ग्राम सेवक एकत्रित होकर पुलिस थाने पहुंच गए। वीडीओ अशोक कुमार ने दलीप, बूंटीराम, रामचंद्र, धर्मेंद्र, राकेश, महेंद्र, संदीप, सुमन देवी समेत 3-4 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट देते हुए मामला दर्ज करवाया। इस अवसर पर ग्राम सेवक ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह बागोरा, प्रदीप चौधरी बजावा, मुकेश सर्वा टीटनवाड़, अशोक बामिल छऊ, सांवरमल कुड़ी जैतपुरा, सुनील कुमार रघुनाथपुरा, विजय भोड़की, किशोर कुमार भाटीवाड़, लेखराज चौधरी हांसलसर, नरेंद्र मीणा दुड़िया, अतुल कुमार केड, योगेश पचलंगी, मीना जेफ पोसाना, रेणु खींवासर, मधु नांगल, निशा जहाज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62