[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान में 33वी निशान पदयात्रा का शुभारंभ:श्रद्धालुओं का जत्था रूपाणा धाम भीमसर के लिए हुआ रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान में 33वी निशान पदयात्रा का शुभारंभ:श्रद्धालुओं का जत्था रूपाणा धाम भीमसर के लिए हुआ रवाना

मानोता जाटान में 33वी निशान पदयात्रा का शुभारंभ:श्रद्धालुओं का जत्था रूपाणा धाम भीमसर के लिए हुआ रवाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेंद्र शर्मा 

खेतड़ी : खेतड़ी के मानोता जाटान में रविवार सुबह 33वीं निशान पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का जत्था हाथों में निशान लेकर रूपाना धाम भीमसर के लिए रवाना हुआ। निशान पदयात्रा के शुभारंभ से पहले श्रद्धालुओं ने सहीराम पायल के सानिध्य में हनुमान जी मंदिर से पूजा अर्चना कर महा आरती की।

हनुमान जी मंदिर में सहीराम पायल की मुख्य यजमानी में पुजारी राजेन्द्र ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। इसके बाद पदयात्रा हनुमान जी मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होकर रूपाना धाम के लिए रवाना हुई।

पुजारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होने से प्रत्येक व्यक्ति को सनातन धर्म संस्कृति की जानकारी उपलब्ध हो पाती है। इस प्रकार के कार्यक्रमों में सर्व समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शामिल होकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। हनुमान जयंती को लेकर युवाओं की ओर से मानोता जाटान से रूपाणा धाम तक पदयात्रा भी निकाली जा रही है।

मुख्य यजमान सहीराम पायल ने बताया कि हर वर्ष की भांति रवाना हुई इस वर्ष 33 भी पदयात्रा है, जिसमें मानोता जाटान, लोयल एवं चिड़ावा के भक्त शामिल हुई। कल रूपाना धाम भीमसर में निशान चढ़ाए जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में निशान अर्पित कर अमन चैन व खुशहाली की कामना की जाएगी। इस दौरान पदयात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रशादाराम मेघवाल, महेन्द्र, ओमप्रकाश, मनीराम, लीलाराम, पर्मित पायल, रत्ना देवी, गनगोरी देवी, सावित्री देवी, बिमला देवी, कमलेश कुमार, योगेन्द्र सिंह, सतपाल, राजकुमार, रणवीर सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62