[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ:कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित राष्ट्र की शपथ, कहा-लापरवाही बन सकती है आफत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी : सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ:कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित राष्ट्र की शपथ, कहा-लापरवाही बन सकती है आफत

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ:कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित राष्ट्र की शपथ, कहा-लापरवाही बन सकती है आफत

खेतड़ी : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के प्रशासन भवन में सोमवार केंद्र सरकार के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान केसीसी कार्यपालक निदेशक श्रीकुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक श्रीकुमार ने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड एशिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट है, जो पूरे देश को तांबे की सप्लाई करता है। पिछले कुछ समय से इस कारखाने में अधिकांश मशीनों के बंद हो जाने के कारण इसमें तांबा फिल्टर नहीं किया जा रहा है। वहीं खदान में तांबा निकालने का कार्य पूर्ण रूप से संचालित हो रहा है। खेतड़ी क्षेत्र में तांबे के अथाह भंडार होने के कारण इस क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा यह प्लांट स्थापित किया गया था, जो लोगों के लिए वरदान साबित हुआ और यहां रोजगार के अवसर को बढ़ावा मिला था। आज भी इस क्षेत्र में तांबे की भरपूर मात्रा मौजूद है। इस समय हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सहयोगी कंपनीया तांबा निकालने का कार्य कर रही है। एक इतने बड़े कारखाने में जागरूकता का होना सबसे जरूरी है। छोटी सी एक लापरवाही बड़ी आफत बन सकती है। ऐसे में प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्यस्थल पर सावधानियां बरतनी चाहिए।

6 नवंबर को होगा समापन
केन्द्र सरकार के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे जागरूकता सतर्कता सप्ताह का समापन छह नवंबर को किया जाएगा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा सावधानी, मशीनों की महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।

कई लोग रहे मौजूद
इस मौके पर संजू सी सैम, दिनेश ग्रोवर, एके मलिक, मयूख चटर्जी, वीबी गुप्ता, विपिन शर्मा, राजेश डांढेल, डा. गोपाल राठी, अभिषेक पारीक, देवेंद्र वर्मा, एसएम अल्ली, एमएस नागर, सुशिल कुमार, ऋीचा भटनागर, मुन्नालाल जैदिया, संजीव कश्यप, महेंद्र शर्मा, राजवीरसिंह, जयप्रकाश, आनंदसिंह शेखावत, अनुपसिंह, मनोज लमोरिया, बाबूलाल सैनी सहित अधिकारी व कर्मचारियों मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet