[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : नाबालिक का मिला शव:रिश्ते में मामा पर लगा आरोप, देर रात खेतों में मृत मिली नाबालिग, दो माह पहले नाबालिग को भगा ले गया था आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : नाबालिक का मिला शव:रिश्ते में मामा पर लगा आरोप, देर रात खेतों में मृत मिली नाबालिग, दो माह पहले नाबालिग को भगा ले गया था आरोपी

नाबालिक का मिला शव:रिश्ते में मामा पर लगा आरोप, देर रात खेतों में मृत मिली नाबालिग, दो माह पहले नाबालिग को भगा ले गया था आरोपी

झुंझुनूं : झुंझुनूं के नंगली सेलेदी सिंह गांव में बीती देर रात खेतों में एक नाबालिग लडक़ी का शव मिला है। नाबालिग के पिता ने रिश्ते में लगने वाले लडक़ी मामा पर ही जानसे मारने का आरोप लगाया है। नाबालिग की मौत कैसे हुई है, अभी साफ नहीं हो पाया है। देर रात नाबालिग को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में लाया गया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। बीडीके अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम होगा। आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना पर खेतड़ी डीएसपी राजेश कसाना भी झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचे हैं।

पुलिस के अनुसार बीती देर रात सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नंगली सलेदी में एक खेत में नाबालिग की अचेत अवस्था में पड़ी थी। परिजन और स्थानीय लोग नाबालिग को लेकर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल आए। यहां पर मृतक घोषित कर दिया है। रात को गांव में भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान नाबालिग लडक़ी और रिश्ते में लगाने वाला मामा दोनों कहीं गायब हो गए थे। इसके बाद लडक़े ने ही फोन कर सूचना दी थी। बताया गया कि लडक़ी ने जहर खा लिया है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर आए। नाबालिग की मौत हो गई। इस सम्बन्ध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

लडक़ा और लडक़ी हो गए थे घर से गायब

मृतक लडक़ी और उसका रिश्ते में मामा 7 सितम्बर को घर से भाग गए थे। इस सम्बन्ध में खेतड़ी नगर थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया था। करीब एक माह बाद दोनों वापस घर आ गए थे। इसके बाद लडक़ी अपने माता पिता के पास रहने लगी और लडक़ा अपने गांव चला गया था। इसके बाद सोमवार रात को भजन कीर्तन का प्रोग्राम था। उसमें दोनों साथ चले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार लडक़ा मृतका के पिता की पिकअप चलता था। इस दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22