[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीपी बोले-सीएए किसी धर्म के खिलाफ नहीं:5 साल में 566 मुस्लिम भाइयों को भी मिली नागरिकता, सीएम ने जताया धन्यवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीपी बोले-सीएए किसी धर्म के खिलाफ नहीं:5 साल में 566 मुस्लिम भाइयों को भी मिली नागरिकता, सीएम ने जताया धन्यवाद

सीपी बोले-सीएए किसी धर्म के खिलाफ नहीं:5 साल में 566 मुस्लिम भाइयों को भी मिली नागरिकता, सीएम ने जताया धन्यवाद

जयपुर : सिटीज़न अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आज बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सीएए किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। पिछले 5 सालों में देश में 566 मुस्लिम भाइयों को भी नागरिकता दी गई है। सीएए से अब उन सब लोगों को नागरिकता मिल सकेगी, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक हैं, और वहां से प्रताड़ित होकर भारत आ गए थे।

सीपी जोशी आज अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद जयपुर लौटे थे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि हम रामलला के दर्शन करके लौटे और नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया।

वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने सीएए लागू करने पर पीएम मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांग चल रही थी,जो हमारे भाई किसी भी कारण से आजादी के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में थे, वहां से प्रताड़ित होकर आए थे। चाहे वह हिंदू हो, सिख, जैन या इसाई हो इनको भारत की नागरिकता भी मिलेगी और सारी सुविधा भी मिलेगी।

कांग्रेस सरकार ने नहीं दी नागरिकता

सीपी जोशी ने कहा कि 1950 में नेहरू-लियाकत समझौता हुआ था। जिसमें यह तय हुआ था कि पाकिस्तान, बांगलादेश और अफगानिस्तान में अगर किसी अल्पसंख्यक पर कोई अत्याचार होता है, उसे प्रताड़ित किया जाता है और वह भारत आता है तो उसे भारत को नागरिकता देनी होगी।

लेकिन यूपीए सरकार ने इन लोगों को नागरिकता नहीं दी। उन्होंने कहा कि पहले नागरिकता के लिए भारत में 11 साल रहना जरूरी थी। लेकिन सीएए के बाद अब उसे घटाकर 6 साल कर दिया गया हैं। अब इन तीनों देशों से प्रताड़ित होकर भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता भी मिल सकेगी और उन्हें सभी सुविधाएं भी मिलेगी।

विधायक बालमुकुंदाचार्य बोले-रोहिंग्या और बांग्लादेशी का आना बंद होगा

सीएए पर बोलते हुए हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सीएए को लागू करने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद और साधुवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि इससे इन तीनों देशों से प्रताड़ित होकर भारत आए लोगों को नागरिकता मिल सकेगी। सीएए के बाद रोहिंग्या और बांगलादेशियों का भारत आना बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संशोधन किसी भी तरह से भारत में रह रहे मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। मुसलमान पहले की तरह ही भारत में रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet