[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10.5 फीट लंबी हस्तलिखित कुरान रवीन्द्र मंच पर आएगी नजर:13 मार्च से आयोजित होगा चार दिवसीय रंग उत्सव, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

10.5 फीट लंबी हस्तलिखित कुरान रवीन्द्र मंच पर आएगी नजर:13 मार्च से आयोजित होगा चार दिवसीय रंग उत्सव, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से 13 से 16 मार्च को रंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जयपुर : प्रदेश का सांस्कृतिक और कलात्मक स्थल रवीन्द्र मंच जयपुर के हीरक जयंती के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से 13 से 16 मार्च को रंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रवीन्द्र मंच मैनेजर सोविला माथुर ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत और मंच की हीरक जयंती के उपलक्ष में चार दिवसीय चलने वाले कार्यक्रमों की सीरीज में आर्ट, कल्चर और अनुभवों का विशेष ताल-मेल देखने को मिलेगा। जहां रोज सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले विभिन्न एक्टिविटीज में आर्ट कैंप, कल्चरल परफॉरमेंस, थिएटर, संवाद, शेरो-शायरियों की मनमोहक महफिलें सजेंगी। इस दौरान कार्यक्रम का खास आकर्षण राग कार्यक्रम, लयबद्ध अतीत का प्रदर्शन और 10.5 फीट लंबी हस्तलिखित कुरान का प्रदर्शन होगा।

ये होंगे मुख्य कार्यक्रम –

कार्यक्रम में आर्ट और क्राफ्ट को प्रमुख रखते हुए कंटेम्प्ररी आर्ट कैंप, सकल्पचर्स कैंप, ट्रेडिशनल आर्ट कैंप, फोटो-आर्ट एग्जीबिशन, कैलीग्राफी वर्कशॉप, रंग संवाद, रेज़िन आर्ट वर्कशॉप, ओपन माइक, स्टोरी टेलिंग, पोएट्री, ड्रम सर्किल, डीआईवाय जैसी प्रदर्शनी और कार्यशाला विशेष होंगी। वहीं लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देते हुए आर्टिस्ट बजरंग मेवात द्वारा लोक संगीत पर सांस्कृतिक प्रदर्शन और अनीता रायज़ादा द्वारा क्लासिकल म्यूजिक की दिलकश परफॉर्मन्स कार्यक्रम में चार चांद जोड़ेंगे। इसी के साथ थिएटर टाइम में 13 मार्च को अभिज्ञान शाकुंतलम द्वारा सुफियान सूफी, 14 मार्च को सिकंदर खान द्वारा भंवरिया कलेट, 15 मार्च को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के ऋषिकेश शर्मा द्वारा बिच्छू और 16 मार्च को ललित कला संगम द्वारा चेहरे नाटक का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम के आखरी दिन 16 मार्च को डॉ ताबीना अंजुम के साथ ‘विज़ुअल्स एस मेटाफर’ पर चर्चा के साथ ही होली के उत्सव पर खास बसंत पर्व कथक परफॉर्मन्स के साथ समापन इस महोत्सव को यादगार बना देगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet