[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला, कोरबा के डॉक्टर्स ने किया था मृत घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला, कोरबा के डॉक्टर्स ने किया था मृत घोषित

अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला, कोरबा के डॉक्टर्स ने किया था मृत घोषित

कोरबा (छत्तीसगढ़) : मृत घोषित होने के बाद वापस जिंदा होना किसी चमत्कार से कम नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के बेगूसराय जिले से, जहां एक महिला को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन कुछ घंटों बाद महिला वापस जिंदा हो गई, जिसे बेगूसराय जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 72 साल की वृद्ध महिला रामरती देवी को छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां डॉक्टर्स ने हार्ट ब्लॉक होने की वजह से रामरती देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए निजी वाहन से महिला को उसके निवास स्थान बेगूसराय लेकर जा रहे थे। वहीं 15 घंटे की यात्रा तय करने के बाद रास्ते में ही रामरती के शरीर में कुछ हलचल हुई।

जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामरती देवी को अभी बेगूसराय के सदर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है रामरती देवी की हालत में काफी तेजी से सुधार हो रहा है और वह आंखें खोल कर अपने पुत्र सहित परिजनों को देख रही हैं। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62