[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जब पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, तो पति ने कर दी हत्या…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

जब पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, तो पति ने कर दी हत्या…

जब पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, तो पति ने कर दी हत्या…

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के भोंदलापारा में एक महिला की हुई मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति निकला. हत्या की वजह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. जब पत्नी के शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या का संदेह न हो इसलिए आरोपी पति खुद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा. हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या था पूरा मामला
10 फरवरी 2024 की रात्रि 11:30 बजे सूचक रूपचंद पटेल पिता स्व.विसरू राम पटेल उम्र 39 वर्ष भोंदलापारा रतनपुर थाना उपस्थित आकर मर्ग कायम कराया कि इसकी पत्नी सावनी बाई उम्र 38 वर्ष उक्त 10 फरवरी 2024 की रात्रि को अपने कोला-बाड़ी के सेमी के नार के पास गिरी पड़ी हुई मिली।

जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाने पर मृत हो जाना बताए हैं। पुलिस ने रूपचंद पटेल की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जाँच पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया था जो डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करना बताए जाने पर थाना रतनपुर में धारा 302 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर 16 फरवरी 2024 को दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मृतिका के पति रूपचंद पटेल से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी रूपचंद पटेल शराब के नशे में होने पर उसकी पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने व मनमुटाव होने से पत्नी सावनी बाई की गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया।

जिस पर पुलिस नेआरोपी रूपचंद पटेल पिता स्व. विसरू राम पटेल उम्र 39 वर्ष भोंदलापारा रतनपुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62