[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की बैठक में आगाज 4 सम्मान समारोह पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की बैठक में आगाज 4 सम्मान समारोह पर चर्चा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की बैठक शुक्रवार को संस्था अध्यक्ष इंजीनियर इब्राहिम खान की अध्यक्षता में हुई। मौलाना करीम ने तिलावत-ए-कुरान से बैठक का आगाज किया।

मुस्लिम समाज के शिक्षाविद, समाजसेवी व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आगाज 4 प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। सभी ने संकल्प लिया कि अधिकाधिक पात्र विद्यार्थियों के फार्म भरवा कर उन्हें सम्मानित करवाया जाएगा। इनमें 10वीं, 12वीं से लेकर उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में चयनित युवाओं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों स्काउट-गाइड में राज्यपाल और राष्ट्रपति से सम्मानित, एनसीसी में

सी सर्टिफिकेट या प्रधानमंत्री परेड में भाग लिया हो, उनका सम्मान किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी जिन्हें 2023 में कलेक्टर, निदेशक और प्रबंध निदेशक ने प्रशंसा पत्र प्रदान किया हो तथा कुरान हिफ्ज किया हो या कारी, मुफ्ती और आलिम की सनद (डिग्री) प्राप्त विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए झुंझुनूं जिले के मूल निवासी ही आवेदन करें। आवेदन पत्र झुंझुनूं शहर में चूरू रोड पर थ्री डॉट्स स्कूल, मसीह बुक डिपो, फुटला बाजार में काजीजी की दुकान, पीपली चौक में अब्दुल रहमान प्रिंटर्स, व न्यू इंडिया हार्डवेयर स्टोर, गुढ़ा मोड़ के निकट रहमानिया स्कूल से प्राप्त कर वहीं जमा करा सकते हैं।आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है, इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77