[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल आन्दोलनः पिलानी में बार एसोसिएशन ने दिया कुंभाराम नहर परियोजना के लिए हस्ताक्षर अभियान को समर्थन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

जल आन्दोलनः पिलानी में बार एसोसिएशन ने दिया कुंभाराम नहर परियोजना के लिए हस्ताक्षर अभियान को समर्थन

जल आन्दोलनः पिलानी में बार एसोसिएशन ने दिया कुंभाराम नहर परियोजना के लिए हस्ताक्षर अभियान को समर्थन

पिलानी : कुंभाराम नहर परियोजना से पानी के लिए पिलानी में चल रहे जल संघर्ष समिति के हस्ताक्षर अभियान को आज बार एसोसिएशन का भी समर्थन हासिल हुआ है। संघर्ष समिति के संयोजक पार्षद राजकुमार नायक ने कहा कि वकील समुदाय के साथ आने पर आन्दोलन को मजबूती मिलेगी।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आज आगे बढ़ कर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। पिलानी एसीजेएम कोर्ट में अध्यक्ष नरेन्द्र नेहरा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पानी के लिए कंधे कंधा मिला कर संघर्ष का आश्वासन दिया। बार अध्यक्ष नरेन्द्र नेहरा ने कहा कि यह आन्दोलन निःसंदेह पिलानी शहर के भविष्य को प्रभावित करेगा। इसकी सफलता ही यहां के लोगों की पानी की समस्या का स्थाई समाधान करवा पाएगी।

जल संघर्ष समिति के आन्दोलन के सूत्रधार पार्षद राजकुमार नायक ने कहा कि पिलानी की शिक्षण संस्थाओं की देश दुनिया में अपनी अलग पहचान है, लेकिन जल के अभाव में आने वाले समय में अब कोई अभिभावक अपने बच्चों को यहां पढ़ाई के लिए नहीं भेजेगा। सरकार को यथा शीघ्र कुंभाराम नहर परियोजना का पानी पिलानी शहर को उपलब्ध करवाना चाहिए। पार्षद राजकुमार नायक ने बताया कि शहर के वार्ड नं 6, 12, 19, 20, 22, 23, 26, 27, 28 व 33 में हस्ताक्षर अभियान को वहां के लोगों का समर्थन हासिल हुआ है। बाकी वार्डों में भी जल्दी ही सम्पर्क किया जायेगा। हस्ताक्षर अभियान के पूरा होने के बाद पिलानी से जयपुर तक पदयात्रा कर 5 हजार लोगों के हस्ताक्षर से युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपा जाएगा।

ये रहे मौजूद

हस्ताक्षर अभियान को आज पिलानी बार के नरेन्द्र नेहरा, सुरेन्द्र पूनिया, सत्यप्रकाश, हजारीलाल सूनिया, गोपाल शर्मा, अमित चौधरी, उत्पल शर्मा, अनिल कालिया, देवीसिंह शर्मा, महेन्द्र सिहाग, बलवान सिंह, राजकुमार, संदीप, संजय कुमार, अनिल कस्वां, मनोज, नवीन सिहाग, निरंजन, सत्यवीर, मोनू शर्मा आदि पदाधिकारी व सदस्यों ने समर्थन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77