[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह में चरखे से काता सूत:जिलाध्यक्ष बोली- भाजपा कितनी कोशिश कर लें, ‘नहीं रुकेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह में चरखे से काता सूत:जिलाध्यक्ष बोली- भाजपा कितनी कोशिश कर लें, ‘नहीं रुकेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह में चरखे से काता सूत:जिलाध्यक्ष बोली- भाजपा कितनी कोशिश कर लें, 'नहीं रुकेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

सीकर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जाट बाजार में ‘मौन सत्याग्रह’ रखा गया। कांग्रेसी जाट बाजार में टैंट लगाकर मौन सत्याग्रह पर बैठे और चरखा बुनते रहे।

मौन सत्याग्रह में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।
मौन सत्याग्रह में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखे गए इस मौन सत्याग्रह के बाद केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। मौन सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर मौन होकर चरखा बुनते रहे और देश को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए गए अहिंसा मार्ग पर चलकर देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं।

भाजपा की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने के लिए बीजेपी पूरा प्रयास कर रही है और जगह-जगह न्याय यात्रा पर हमले करवा रही है। पहले असम में यात्रा पर भाजपा की सरकार ने हमला और पथराव करवाया। उसके बाद मणिपुर में भी करवाया।

जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला चरखे से सूत कातती हुई।
जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला चरखे से सूत कातती हुई।

सुनिता गठाला ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार राहुल गांधी पर जितने मर्जी हमले करवा ले, लेकिन यह न्याय यात्रा रुकने वाली नहीं है। राहुल गांधी देश के दलित, पिछड़ों, किसानों व महिलाओं को उन पर हो रहे अत्याचारों से न्याय दिला कर ही रहेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet