[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले में निजी बसों के चक्के रहे जाम, ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली यात्री होते रहे परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीगुढ़ागौड़जीझुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

जिले में निजी बसों के चक्के रहे जाम, ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली यात्री होते रहे परेशान

खेतड़ी : केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों के लिए ला गए नए कानून का विरोध करते हुए सोमवार को बस ऑपरेटर व चालकों ने हड़ताल कर इस कानून का विरोध किया तथा कानून वापस लेने की मांग की ।निजामपुर मोड पर राजू गुर्जर ,नेतराम गुर्जर, चेतराम गुर्जर, विजेंद्र, धर्मेंद्र जाट ,सुमेर गुर्जर, गोपाल मीणा व सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि केंद्र सरकार अपने इस काले कानून को वापस ले। आज तों हड़ताल कर इसका विरोध किया है।यदि कानून को वापस नहीं लिया गया तो बस ऑपरेटर व चालक आंदोलन को तेज करेंगे। निजी बसों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली यात्री परेशान होते रहे।

पिलानी. हिट एंड रन को लेकर आए नए कानून का विरोध सोमवार को कस्बे में भी देखने को मिला। कस्बे से झुंझुनूं, जयपुर, बीकानेर, भरतपुर समेत अन्य जगहों के लिए चलने वाली लोक परिवहन बस सेवा और निजी बस सेवा पूर्णतया ठप रही। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोक परिवहन बस सेवा ऑपरेटर रजनीकांत कटारिया ने बताया कि नए कानून को लेकर ड्राइवरों में गुस्सा है। यदि इस कानून को वापिस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी गई है। इधर, हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। रोडवेज बसों की सीमित संख्या होने के कारण बसें खचाखच भरी नजर आई। नियमित आवाजाही करने वाले लोगों को भी हड़ताल के कारण महंगे किराए में यात्रा करनी पड़ी।

गुढ़ागौड़जी में सड़क जाम करते बस चालक।

गुढ़ागौड़जी. कस्बे के गाड़ी चालको ने सोमवार को ड्राइवरों के लिए बनाए गए नए नियम के विरोध में सांकेतिक स्टेट हाइवे जाम कर विरोध जताया । ड्राइवर विकास ने बताया कि इसके विरोध में जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन दिया और नियम वापिस लेने की मांग की। मौके पर पहुंचे गुढ़ागौड़जी थाने के एसआई महेंद्र सिंह ने ड्राइवरों से वार्ता की। इस मौके पर विकास कुमार, सुभाष, प्रभुदयाल, लालचंद, हंसराज ओला, राजेश, ओमप्रकाश, नरेश आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin